Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिर्फ दाढ़ी बनाने के काम ही नहीं आता है शेविंग क्रीम, जाने इससे जुड़े घरेलू उपाय
पुरुष अपनी ग्रूमिंग के लिए शेविंग क्रीम का जरुर इस्तेमाल करते हैं। इसलिए वह हमेशा अपनी किट में शेविंग क्रीम को जगह देते हैं। इसकी मदद से आप अपने फेशियल हेयर को आसानी से रिमूव कर सकते हैं। लेकिन शेविंग क्रीम का इस्तेमाल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। इसकी मदद से आप अपने कई छोटे-बड़े काम भी कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं, शेविंग क्रीम के कुछ अमेजिंग इस्तेमाल के बारे में-

सनबर्न से मिलेगी राहत
जब तेज धूप में आप बाहर निकलते हैं तो कई बार सनबर्न होने के कारण स्किन में काफी जलन होती है। ऐसे में आप शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें। बस आप प्रभावित स्थान पर शेविंग क्रीम अप्लाई करें। यह आपको सूदिंग इफेक्ट देगा और आपको जलन से तुरंत राहत मिलेगी।

ज्वैलरी को करें साफ
यह भी शेविंग क्रीम का एक बेहतरीन इस्तेमाल है। वैसे तो आप कई तरीकों से अपनी ज्वैलरी को साफ कर सकती हैं, लेकिन शेविंग क्रीम की मदद से आप बिना किसी परेशानी से ज्वैलरी को क्लीन कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बाउल में पहले अपनी ज्वैलरी को रखें। अब उन पर शेविंग क्रीम लगाकर हल्का रब करें। इसके बाद आप दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। आखिरी में इसे साफ करके वाइप करें। आप देखेंगी कि आपकी ज्वैलरी पहले जैसी नई हो गई है।

क्लीनिंग में आएगी काम
किचन में क्लीनिंग के लिए शेविंग क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। बस आप एक साफ कपड़े पर शेविंग क्रीम डालें और फिर उसे अपने स्टेनलेस स्टील के बर्तनों पर रब करें। आप देखेंगे कि आपके स्टील के बर्तन एक बार फिर से चमकने लगे हैं। इसके अलावा कार्पेट क्लीनिंग में भी शेविंग क्रीम काम आती है। इसे आप सीधे ही कार्पेट पर लगाएं और फिर पेपर टॉवल की मदद से साफ करें।

हटाए नेल पेंट
अगर नेलपेंट लगाते हुए गलती से पॉलिश आपके नाखूनों के आसपास के एरिया में लग गई है और आपके पास रिमूवर नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। नेलपेंट को हटाने में शेविंग क्रीम आपकी मदद कर सकती है। बस आप इसे अपने आसपास के एरिया में लगाएं और फिर आसानी से उसे साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
