Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज
Janmashtami 2026 Decoration Ideas: भाद्रपद यानी भादौ का महीना आते ही जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर घरों और मंदिरों में खास रौनक देखने को मिलती है। इस दिन बाल गोपाल के स्वागत के लिए पूजा घर को सजाया जाता है, छप्पन भोग लगाया जाता है और भजन-कीर्तन किए जाते हैं। अगर आप भी घर पर जन्माष्टमी मनाने की तैयारी कर रहे हैं और पूजा घर को कुछ अलग अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको ऐसे आसान डेकोरेशन आइडियाज बना रहे हैं, जिनकी मदद से आप कान्हा के दरबार को सजा सकते हैं।

1. फूलों की लड़ियों से सजाएं मंदिर
जन्माष्टमी पर पूजा घर को फूलों से सजाना काफी अच्छा लगता है। मोगरा, चमेली और वैजयंती जैसे फूलों की छोटी-छोटी लड़ियां बनाकर मंदिर के चारों तरफ लगाई जा सकती हैं। इससे पूजा की जगह सुंदर दिखेगी और फूलों की खुशबू से घर का माहौल भी अच्छा रहेगा।
2. लाइट और मोमबत्ती से बढ़ाएं रौनक
अगर आप रात में मंदिर को चमकदार रूप देना चाहते हैं तो छोटी रंगीन लाइटों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीली, सफेद, पीली या गुलाबी रोशनी की लड़ियां मंदिर और कृष्ण की झांकी के आसपास लगाई जा सकती हैं। इसके साथ मोमबत्ती भी रख सकते हैं। बस मोमबत्ती जलाते समय उसे सुरक्षित जगह पर रखें।
3. मंदिर के सामने बनाएं रंगोली
जन्माष्टमी के दिन पूजा घर या मंदिर के सामने रंगोली बनाना भी सजावट का अच्छा तरीका है। आप फूलों या रंगों से छोटी और सरल रंगोली बना सकते हैं। इससे पूजा की जगह और भी सुंदर नजर आएगी। इसे भगवान के स्वागत से जोड़कर भी देखा जाता है।
4. दही हांडी से सजाएं कान्हा का दरबार
श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में माखन और दही का खास जिक्र मिलता है। ऐसे में जन्माष्टमी की सजावट में छोटी दही हांडी भी शामिल कर सकते हैं। इसे रंगीन कपड़े या सजावटी सामान से सजाकर मंदिर के पास लटकाएं। घर की सजावट में रंग-बिरंगी पताकाएं भी लगाई जा सकती हैं।
5. बांसुरी को दें खास जगह
कान्हा की बांसुरी उनकी पहचान से जुड़ी हुई है। जन्माष्टमी पर एक छोटी बांसुरी को रंगीन रिबन, मोतियों या लेस से सजाकर भगवान कृष्ण के पास रखा जा सकता है। इससे बाल गोपाल की झांकी और ज्यादा सुंदर दिखाई देगी।
6.माखन चोरी की झांकी सजाएं
कान्हा की बाल लीलाओं को सजावट में दिखाना है तो माखन चोरी की छोटी-सी झांकी तैयार कर सकते हैं। मिट्टी के छोटे बर्तन, माखन की मटकी और गाय-बछड़े की छोटी मूर्तियां रखकर इसे सजाएं। इससे मंदिर की सजावट में कृष्ण की बाल लीला की झलक भी दिखाई देगी।
7. रंगीन कपड़े से सजाएं झूला
बाल गोपाल के झूले को पीले, केसरिया या हरे रंग के कपड़े से सजाया जा सकता है। इसके लिए बनारसी या बंधेज कपड़ा अच्छा लगेगा। कपड़े के साथ शीशे का काम, कढ़ाई या दूसरी पारंपरिक सजावट लगाकर झूले को सुंदर रूप दिया जा सकता है।
8. कागज और मोतियों से बनाएं सजावट
घर पर सजावट करना पसंद है तो कागज से अलग-अलग आकृतियां बनाकर पूजा की जगह सजाएं। इसके साथ कृत्रिम फूल, गोटा पट्टी और मोतियों की लड़ियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चीजें आसानी से मिल जाती हैं और सजावट को लंबे समय तक संभालकर रखा जा सकता है।
9. तुलसी और पत्तों से दें प्राकृतिक लुक
जन्माष्टमी की सजावट में हरियाली भी शामिल कर सकते हैं। पूजा की जगह के पास तुलसी का पौधा रखें और आम के पत्तों से सजावट करें। लकड़ी से बनी छोटी चीजों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। इससे मंदिर को सादा और प्राकृतिक रूप मिलेगा।
10. राधा-कृष्ण की झांकी से सजाएं मंदिर
मंदिर या झूले के पीछे राधा-कृष्ण की छोटी झांकी तैयार की जा सकती है। इसमें गोप-गोपियों की छोटी मूर्तियां, गाय-बछड़े और वृंदावन जैसा छोटा दृश्य बनाया जा सकता है। इससे बाल गोपाल का दरबार और भी खास नजर आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
