Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Kitchen Tips : खाने को बनाना है लजीज, आज ही ट्राय करे किचन में ये नई ट्रिक्स
किचन में खाना पकाना और अपने खाने को और ज्यादा स्वदिष्ट बनाने के लिए अक्सर महिलाएं कई तरह के तरीके अपनाती है। जिस कारण महिलाओं को अधिकतर समय किचन में ही गुजरता है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ किचन हैक्स और टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ेगा, बल्कि आपका समय भी बचेगा।

किचन हैक्स
1. आलू के पराठे को ऐसे बनाएं स्वादिष्ट
आलू के पराठे को अगर आप और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो आलू के मिश्रण में थोड़ी सी मात्रा में कसूरी मेथी डाल दें। कसूरी मेथी मिलाने से आपके परांठे ज्यादा स्वादिष्ट हो जाएंगे और लोग ज्यादा पराठे खाना पसंद करेंगे।
2. भिंडी की चिपचिपाहट करें दूर
कई लोग भिंडी के चिपचिपाहट के कारण उसे खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन आप इसकी चिपचिाहाट कम करने के लिए भिंडी बनाते समय उसमें नींबू की कुछ बूंदे मिला दें।
3. पूड़ियां बनाने के लिए ट्राई करें ये ट्रिक
अगर आपकी पूड़ियां भी तेल ज्यादा सोखती हैं, तो आप इसे बेलकर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद पूड़ियों को फ्राई करते समय पूड़ियां कम तेल सोखेंगी।
4. पनीर को ऐसे बनाएं सॉफ्ट
अगर आपका पनीर बहुत ज्यादा टाइट हो गया है तो उसे मुलायम करने के लिए आप 10 मिनट तक गुनगुने नमक के पानी में डालकर रख दें। ऐसा करने से आपका पनीर सॉफ्ट हो जाएगा।

5. पनीर बनाने का हैक
घर पर पनीर बनाने के लिए आप नींबू के स्थान पर फिटकरी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कम दूध में ज्यादा पनीर बनकर तैयार होगा।
6. फ्रिज में कैसे रखें आटा
फ्रिज में आटा रखने से वो सुख कर पपड़ी जैसा हो जाता है। ऐसे में आप आटा फ्रिज में रखते समय उसके ऊपर घी लगा दें और फिर उसे ढक कर रखें। ऐसा करने से आपका आता फ्रेश बना रहेगा।
7. हरी मिर्च को कैसे रखें फ्रेश
हरी मिर्च को ज्यादा दिन तक ताजा रखने के लिए आप इसके डंठल तोड़कर फ्रिज में रखें। ऐसा करने से आपकी हरी मिर्च ज्यादा दिन तक ताजी बनी रहेगी।
8. दूध की मलाई को कैसे करें मोटा
अगर आप दूध की मलाई से घी निकालते हैं या अन्य कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं तो दूध उबालने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें। फिर कम से कम 5 घंटे तक दूध को बिना हिलाए और मलाई हटाएं फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से दूध के ऊपर ज्यादा मात्रा में मलाई जमकर तैयार हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
