Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Non Stick cookware: किचन के साधारण बर्तनों को इन टिप्स की हेल्प से बनाएं नॉन स्टिक कुकवेयर
आज के वक्त में ज्यादातर घरों में नॉनस्टिक के बर्तन मिल जाएंगे, जिसमें खाना बनाना आसान होता है। लेकिन कई रिसर्च में ये आया है कि नॉनस्टिक बर्तन से सेहत को भी काफी नुकसान होता है। ऐसे में आप नॉनस्टिक के बर्तनों को किनारे करके घर के आम बर्तनों को भी नॉन स्टिक जैसा बना सकती हैं। आप घर में इस्तेमाल होने वाले स्टेनलेस स्टील, लोहे के बर्तन, एल्युमिनियम के बर्तनों को नॉन स्टिक जैसा यूज कर सकती हैं, जिसमें खाना ना तो जलेगा और ना ही चिपकेगा। इसके लिए बस आपको कुछ हैक्स का यूज करना होगा, आइये जानते हैं उन हैक्स के बारें में-

kitchen hacks नंबर -1
जिस बर्तन में खाना बनाती हैं उसे जलते गैस चूल्हे पर रख दें। इसके बाद आंच धीमी करके एक प्याज को बीच से काटकर उस बर्तन के अंदर डाल दें और उसे पूरे बर्तन पर घिस लें। खाना नहीं चिपकेगा। प्याज में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जिससे खाना नहीं चिपकता है।

kitchen hacks नंबर-2
अपने बर्तन को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। गर्म बर्तन पर दो से तीन चम्मच नमक डालकर उसे हल्का लाल होने तक भून लें, भूनने के बाद उस नमक को निकाल कर अलग रख लें। अब आपका बर्तन एक नॉनस्टिक बर्तन की तरह काम करने लगेगा।

kitchen hacks नंबर-3
अपने लोहे के तवे को नॉन स्टिक बनाने के लिए उसे पहले गैस पर गर्म कर लें फिर इसमें एक चम्मच तेल डालें और उसे पूरे तवे पर फैला लें, इसके बाद उसमें से धुंआ निकलने दें। फिर गैस बंद करके तवे को ठंडा होने के लिए रख दें। तवे को दोबारा गैस पर गर्म करें और एक टिश्यू पेपर से तेल हो हटा लें, टिश्यू जला हुआ तेल सोख लेगा। इसके बाद आपका लोहे का तवा एक नॉन स्टिक तवे की तरह काम करना शुरू कर देगा। इसी तरह से आप लोहे की कढ़ाही को भी नॉन स्टिक बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications