Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अपनी मछली को खिलाइये यह आहार

अगर आप रोज-रोज अपनी मछली को वही पुराना फिश फूड खिला कर थक चुके हैं, तो समय आ गया है कि उनका भोजन बदल दिया जाए। इससे आहार में थोड़ा सा बदलाव आ जाएगा और मछलियों का भी दिल खुश हो जाएगा। चलिए जानते हैं कि मछली को मार्केट में उपलब्ध फिश फूड के अलावा और क्या-क्या खिलाया जा सकता है, जो उनकी सेहत के लिए अच्छे साबित हो सकें।

1. केंचुआ- अपनी मछलियों को केंचुए खिला कर आप मछली की गोलियों से मुक्ती पा सकते हैं। मछलियों को केंचुए खाना बहुत पसंद होता है। इसके अलावा यह पेट भरने वाला भी होता है। अगर आप खुद बाजार जा कर इन्हें नहीं ला सकते, तो इन्हें अपने बगीचे में ही पैदा कर लें।
2. सब्जियों के पत्ते- यह पत्ते मछलियों दा्रा पसंद किये जाते हैं। आपको करना बस इतना है कि इन पत्तों को छोट-छोटा काट लें और मछली के टैंक में डाल दें। कुछ मछलियों को इससे एलर्जी होती है इसलिए इसका ध्यान रखें कि कहीं उसे पत्ते खा कर आलस तो नहीं आ रहा है। इसको टैंक में दो घंटे से ज्यादा न पड़ा रहने दें वरना मानी खराब हो जाता है।
3. उबले चावल- मछलियां उबले तथा फ्रिज में जमें हुए दोनों प्रकार के चावलों को खूब पसंद करती हैं। यही नहीं आपको तो यह जान कर भी आशचर्य होगा कि उन्हें पास्ता तक अच्छा लगता है। इसलिए अगली बार अगर आप पास्ता या चावल पका रहे हों, तो कुछ दाने मछली के टैंक में डालना बिल्कुल मत भूलियेगा।
4. मटर- मटर मछलियों के लिए एक स्वास्थ्यवर्धक आहार है। खासतौर पर उन्हें उबली हुई मटर बहुत पसंद है। लेकिन आप चाहें तो उन्हें फ्रिज में जमी हुई मटर भी दे सकते हैं।
5. फिश फिलेट्स- कमाल की बात यह है कि मछलियां खुद ही अपने मांस की दीवानी होती हैं। इसलिए उन्हें अगर मांस का टुकड़ा खिलाएं तो उसे फ्रिज में थोड़ा जमा लें।



Click it and Unblock the Notifications











