Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मछलियां जो अकेले ही रहना पसंद करती हैं
जब हम घर पर एक्वेरियम रखने के बारे में सोंचते हैं तो एक साथ कई मछलियां दिमाग में आती हैं। लेकिन कुछ मछलियां ऐसी होती हैं, जिन्हें अकेले ही रहना पसंद होता है। इनमें से कुछ मछलियां काफी गुस्सैल होती हैं, जो किसी दूसरी मछली की नसल के साथ नहीं रखीं जा सकतीं। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही मछलियों के बारे में-

इन्हें पसंद है अकेले रहना-
1. पिरान्हा- साउथ अमेरिका की यह गुस्सैल मछली किसी दूसरी मछली को अपने साथ नहीं रहने देती। एक कहावत के अनुसार, आप ऐमज़ान के जंगलों में घडि़याल से तो बच जाएंगे लेकिन पिरान्हा मछली आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। यह मछलियां इतनी गुसे वाली होती हैं कि अगर इन्हें तेज गुस्सा आ गया तो यह फिश बाउल से ही कूद पड़ती हैं और अपनी जान दे देती हैं। इसलिये अच्छा होगा कि इस मछली को आप अकेला ही बाउल में रखें।
2. बेट्टा- यह एक्वेरियम के लिहाज से बहुत बड़ी मछली होती है। यह खुद दूसरी मछलियों का शिकार करती हैं इसलिये इन्हें अकेले ही रखा जाता है। लेकिन अगर इनको इन्हीं की नसल के साथ रखा जाए तो कोई समस्या नहीं आएगी। जब यह अकेले रहती हैं तो यह कई रंग छोड़ती हैं। इनकी अच्छी बात यह है कि इन्हें ज्यादा देखभाल की जरुरत नहीं पड़ती। यह कम खाना खाती हैं और इनका साइज हमेशा एक सामान ही रहता है क्योंकि यह कभी नहीं बढ़तीं।
3. ऑस्कर- यह बड़ी और खुशमिजाज मछली है। कभी भी इन्हें इनकी नसल की मछलियों के साथ न रखें। ऑस्कर की उम्र बढ़ने पर इनका साइज बहुत बड़ा हो जाता है, इसलिये इन्हें किसी बड़े टैंक में ही रखें। इनके बारे में एक मजे की बात यह भी है कि यह मछली अकेले रह कर बोर हो जाती है इसलिये इनका मन बहलाने के लिये एक्वेरियम में कुछ खिलौने रखना जरुरी हो जाता है।
4. पैराडाइस- इन मछलियों को टैंक में अकेला ही रखा जाता है क्योंकि यह बहुत लड़ाकू होती हैं। यह छोटी मछलियों की हरकतों को नहीं झेल पातीं। इनको अकेला रखना इसलिये भी अच्छा होता है क्योंकि यह पेटू किस्म की होती हैं और झगड़ालू भी। यह चाहें तो शार्क को भी कॉम्पटीशन दे सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
