अपने डॉगी को करवाएं यह व्‍यायाम

घर में अगर कुत्‍ता हो तो वह कब घर का महमान बन जाता है पता ही नहीं चलता। तो ऐसे में जरुरी है कि हम अपने घर के इस खास महमान के स्‍वास्‍थ्‍य का पूरा ध्‍यान रखें। कुत्‍ते भी हमारी ही तरह होते हैं, इनका भी स्‍वास्‍थ्‍य खराब होता है। ऐसे में अगर कुत्‍तों को व्‍यायाम करवाया जाए तो उनके स्‍वास्‍थ्‍य के लिये अच्‍छा होता है। आइये जानते हैं ऐसे कौन से व्‍यायाम हैं जो आप अपने डॉगी को करवा सकते हैं।

कुत्‍तों को करवाएं यह व्‍यायाम-

1. टहलाना- यह एक बहुत ही आम सा व्‍यायाम है, जिसमें किसी प्रकार की मशक्‍कत की जरुरत नहीं पड़ती। अगर आप रोज सुबह जौगिंग या वॉक के लिये निकलते हैं तो अपने कुत्‍ते को भी साथ में ले जाएं।

Dog

2. फेच- अपने कुत्‍ते को पार्क में ले कर जाएं और उसके साथ फ्लाइंग सॉसर की मदद से खेल खिलाएं। आप अपने फ्लाइंग सॉसर को दूर फेकिये और अपने कुत्‍ते को बताइये कि उसे वह दौड़ कर वापस लाना हे। फिर आपका कुत्‍ता उसे वापस लाएगा और इस तरह से उसका व्‍यायाम होगा।

3. चीज़ छुपाना- अपने डॉगी की कोई फेवरेट वस्‍तु या फिर कुछ खाने का समान किसी बंद अलमारी या फिर बिस्‍तर के नीचे छुपा दें। फिर अपने डॉगी से कहें कि वह उसे ढूंढे। अपनी मनपसंद चीज़ को ढूढंने के लिये वे अपनी जान लगा देंगे जिससे उनका अच्‍छा व्‍यायाम होगा।

4. दौडा़ना- कुत्‍ते के लिये दौड़ने से अच्‍छा और कोई व्‍यायाम हो ही नहीं सकता। इससे उनका हृदय और मासपेशियां स्‍वस्‍थ्‍य बनी रहेंगी। इसके लिये आप उन्‍हें घर में रखी ट्रेडमिल पर दोड़ा सकते हैं या फिर सीढियों पर ऊपर-नीचे दौडा़ सकते हैं। चाहें तो आप उन्‍हें अपने साथ जौगिंग पर भी ले जा सकते हैं।

5. स्‍वीमिंग- क्‍या आपको पता है कि कुत्‍ते खुद ही तैराक होते हैं। उन्‍हें किसी तालाब पर ले कर जाएं और वहां पर तैरने के लिये छोड़ दें। अगर कुत्‍ते को गठिया रोग है तो वह भी अपने आप ही तैरने से सही हो जाएगा। इससे कुत्‍ते की बॉडी मसल्‍स टोन हो जाती हैं और हृदय भी अच्‍छे से काम करने लगता है।

Desktop Bottom Promotion