Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
बिल्ली की देखभाल करने के टिप्स
कुत्तों के बाद बिल्लियां ही एक ऐसी पालतू जानवर होती हैं, जो सबसे उत्तम मानी जाती हैं। यह ना तो देखने में बडी़ होती हैं और ना ही ये ज्यादा आवाज़ करती हैं। आप इन्हें बडे़ ही आराम से पाल सकते हैं वो भी बिना शिकायत के। जब भी आप बिल्ली को घर पर लाते हैं तो आपको उसका विषेश ध्यान रखना चाहिये क्योंकि वह काफी संवेदनशील होती है। अगर आप नौसिखिये हैं और जानना चाहते हैं कि बिल्ली की देखभाल कैसे करनी है तो यहां पर आपके लिये कुछ टिप्स हैं।

बिल्ली की देखभाल के लिये टिप्स-
1. नन्ही बिल्ली के बच्चे को वयस्क बिल्ली की तुलना में दुगने पोषण की जरुरत होती है। जब यह 5-6 महीने की हो जाएं तब इन्हें दिन में चार बार भोजन देना शुरु कर दें।
2. बिल्ली को कभी भी कुत्ते का आहार ना खिलाएं। सही प्रकार का पोषण देने के लिये उसे हमेशा बिल्लियों वाला भी खाना खिलाएं।
3. 8-10 महीने के बाद उसे कभी भी केवल दूध या बिल्ली वाला खाना ना ही खिलाएं बल्कि घर का खाना जैसे, चावल, दूध और दही भी दें। इससे बिल्ली को घर के भोजन का स्वाद भा जाएगा।
4. बिल्ली को रोजाना नहलाने की जरुरत नहीं है। जब बिल्ली के तन से बदबू आने लगे तब आप उसे ठंडे पानी से नहला सकती हैं। गरम पानी बिल्ली के शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
5. बिल्ली के बालों को रोजाना ब्रश से झाडा़ करें। इससे टूटे बाल निकल आएंगे और बैकटीरिया भी साफ हो जाएंगे।
6. अपनी बिल्ली के साथ कुछ दिनों तक बिस्तर में सोइये लेकिन इसको कभी भी आदत ना बनाएं। एक बार अगर उन्हें आपके साथ सोने की आदत हो गई तो वह आपका पीछा कभी नहीं छोडे़गी।
7. बाहर जाइये और अपनी बिल्ली के साथ खेलिये। एक्सारसाइज और दौड़ भाग बिल्ली की बढत के लिये अच्छा होता है।
8. अगर बिल्ली अपना पंजा मारे तो उसे तुरंत वहीं पर रोक दें, वरना वह चीज़ उसकी आदत में शामिल हो जाएगी।
9. छोटी बिल्लियों को दवाई की जरुरत होती है, तो ऐसे में पशु चिकित्सक से मिलिये और कोशिश कीजिये कि एक भी दवाई मिस ना होने पाए।
10. जैसे जैसे बिल्ली बडी़ होने लगे उसके दांत, कान और नाखूनों की देखभाल कीजिये और उन्हें हमेशा साफ करते रहिये। पंजों में बहुत गंदगी छुपी हुई होती है इसलिये उसकी सफाई का विषेश ध्यान रखें। नाखूनों को काटें और साफ रखें।



Click it and Unblock the Notifications
