Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर के लिये कौन सा पपी है सबसे क्यूट?
क्या आपको पपी पंसद है? छोटे-छोटे पैर, बटन जैसी आंखे, प्यारी सी नाक और खिलौने की तरह दिखने वाले पपी, किसी भी पेट लवर को पागल कर देंगे। जब आप कोई कुत्ता लेने जाते हैं, तो आपको एक प्यारा सा पपी मिलता है, जिसको देखकर आप अक्सर सोंचते होंगे कि काश यह कभी बड़ा न हो। इसलिये अगर आपको भी पपी पसंद है और आप जल्द ही एक छोटा और क्यूट सा पपी अपने घर पर लाने की सोंच रहें हैं, तो यहां आपके लिये कुछ सुझाव हैं, जिससे आप एक प्यारा सा पपी अपने लिये पसदं कर सकते हैं।

घर के लिये चार प्यारे पपी -
1. गोल्डन रिट्रीवर- इस गोल्डन फर वाले पपी को आप जब भी अपने घर पर देखेंगे, तो आपका मूड खुश हो जाएगा। यह बहुत ही प्यारे, क्यूट और दोस्ताना किसम के होते हैं। इनके मुलायम गोल्डन फर, छोटी काली-भूरी आंखे देखने में किसी टैडी बीयर से कम नहीं लगतीं। लेकिन इनको इतना भी लाड़-प्यार न दें वरना इनकी आदत खराब हो जाती है और यह गुस्सैल बन जाते हैं।
2. लैब्राडॉर- अगर आपको लगता है कि लैब्राडॉर कुत्ते देखने में बड़े ही विशाल होते हैं, तो जरा अपना ध्यान लैब्राडॉर पपी पर दीजिये। इस ब्रीड में आपको कई रंग मिल जाएंगे इसलिये आप कोई भी रंग और शेप-साइज का लैब्राडॉर कुत्ता पाल सकते हैं। इन्हें बच्चे बहुत पसंद होते हैं और यह किसी के घर में भी अपने आप को आसानी से एडजस्ट कर लेते हैं।
3. यॉर्कशायर टेरियर- यह खिलौने की तरह छोटा सा दिखने वाला पपी हर पपी लवर की सबसे बड़ी चाहत होती है। यह योर्कि के नाम से भी जाना जाता है, इसके अलावा या पपी बच्चों द्रारा बहुत पसंद किया जाता है। इस ब्रीड़ के बहुत प्रकार के रंग होते हैं, आप चाहें तो किसी भी आकार और रंग का पपी खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसको अलग-अलग चीजों से एक्ससाराइज करें और फिर देखें की यह कितना सुंदर लगता है।
4. चिहुआहुआ- ची जाति दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली नस्ल है। यह फीमेल ब्रीड देखने में छोटी और बहुत ही प्यारी लगती है। यह महिलाओं के लिये बससे बेस्ट पेट मानी जाती है। मजे की बात यह है कि अगर आप चाहें तो इस प्यारी सी चिहुआहुआ को अपने पर्स में भी कैरी कर सकती हैं। इनकी देखभाल करना और इनके रखरखाव में आपको बिल्कुल चिंता करने की जरुरत नहीं पडेगी।



Click it and Unblock the Notifications
