Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
डॉग ट्रेनिंग भाग-2: कुत्ते को कैसे पहचानवायें घर के सदस्यों के नाम?

हम सभी जानते हैं कि कुत्ते अपना नाम बहुत अच्छी तरह समझते हैं। टॉमी, टाईगर, बूज़ो... जो भी नाम है, वो बुलाने पर वो तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपका कुत्ता आपके घर के सदस्यों का नाम भी पहचानते हैं। यही नहीं कुत्तों को बहुत अच्छी तरह पता होता है कि घर में कौन बड़ा है कौन छोटा। हो सकता है आपको यकीन नहीं हो, लेकिन यह सच है और हमने इसका अनुभव भी किया है।
लेख के पहले अंक में मैंने अपने अनुभवों के आधार पर आपको बताया कि कैसे आप अपने कुत्ते को अपनी भाषा सिखायें। इसी शृंखला में यहां हम बतायेंगे कि आप अपने कुत्ते को कैसे अपने घर के सदस्यों का नाम पहचानवायें।
कुत्ते की परवरिश शुरू करने के जिस तरह पहले दिन से आप उसका नाम रखते हैं, उसी तरह बार-बार घर के सदस्यों के नाम उसे बतायें। अगर आपके घर में पांच सदस्य हैं, तो जब भी किसी व्यक्ति के पास उसे लेकर जायें, तो उससे कहें, "चलो रीति के पास बैठ जाओ या जाओ अभि के पास जाओ..." शुरू में कुत्ता रिस्पॉन्स नहीं देगा, लेकिन बार-बार यही बात कह-कह कर उसे संबंधित व्यक्ति के पास ले जायें।
अच्छा होगा यदि आप खाने के समय ऐसा करें। घर के जिस सदस्य का नाम पहचानवाना है, उसके पास खाना रख दें और फिर उसे बार-बार कहें कि जाओ, अभि से खाना लो.... खाना मिलने पर आप बार-बार अभि का नाम लेंगे, तो कुत्ते के दिमाग में यह नाम बैठ जायेगा। और एक समय ऐसा आयेगा, जब घर के किसी कोने में आप उससे कहेंगे, "टॉमी जाओ अभि के पास जाओ/ अभि को बुला लाओ...." तो वो झट से जायेगा। कुत्ता अभि के पास पहुंचेगा, तब आपको उसके सिगनल समझने होंगे। इस तरह नियमित रूप से करने से आपका कुत्ता घर के सदस्यों के नाम पहचानने लगेगा।
यहां हम आपको बताना चाहेंगे कि कुत्ते घर के सदस्यों में वरिष्ठता के क्रम को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। अगर आप इसे आजमाना चाहते हैं, तो घर में छोटे सदस्य से कहिये कि वो कुत्ते से कोई काम कहे, अगर वो अकेला है, तो जरूर करेगा, लेकिन अगर घर का कोई बड़ा उसे रोकेगा तो वो तुरंत रुक जायेगा। फिर चाहे छोटा कितने ही प्रयास क्यों न करे उस समय कुत्ता बड़े की बात ही मानेगा। यहां छोटा बड़ा सिर्फ कद के हिसाब से नहीं है, बल्कि हम उम्र में बड़े लोगों की बात कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
