Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जाने कम बाल झड़ने वाले कुत्तों की नसल
कुत्तों के बाल झड़ना एक आम बात है, पर लगातार ऐसा होना कुत्ते के मालिक के लिये बहुत बड़ा सिरदर्द बन जाता है। चाहे वह सोफा हो या फिर कार्पेट, बालों को साफ करते करते दिन बीत जाता है। अगर आपको ऐसा कुत्ता पालना है, जिसके बाल कम झड़ते हैं, तो आपके लिये प्रस्तुत है, कुत्तों की कुछ ऐसी नसल जिन्हें पा कर आप खुश हो जाएंगे।
ये हैं कम बाल झड़ने वाले कुत्ते:

1. एफिनपिंस्चर: आम तौर पर यह एफिन के नाम से जाना जाता है। यह फर वाला कुत्ता बहुत ही छोटा होता है, जिसके शरीर के मुकाबले मुंह पर अधिक बाल होते हैं। हफृते में दो बार इसकी ग्रूमिंग की जानी चाहिये। इसको थोड़ी सी ट्रेनिंग की जरुर पड़ती है और इसे फैमली का अटेंशन पाना बहुत अच्छा लगता है।
2. पूडल: अगर इसकी लगातार ग्रूमिंग की जाए, तो इसके कम बाल झड़ते हैं। वे लोग जो बहुत ही आलसी होते हैं, उनके लिये पूडल सबसे उचित कुत्ता है। जैसा की इसके बाल नहीं झड़ते इसलिये बालों में क्लिप लगाना पड़ता है। लेकिन इनको इंफेक्शन न हो और बाल न झड़े, इसके लिये बालों को रेगुलर झाड़ना जरुरी है।
3. ची-पू: यह कुत्ता, चिहुआहुआ और पूडल का मिक्स ब्रीड है जो कि देखने में बिल्कुल ही चिहुआहुआ की तरह लगता है। इस फर वाले कुत्ते के बहुत कम बाल झड़ते हैं या फिर ऐसा कहें कि इसके बाल ही नहीं झड़ते। इनकी मेंटेनेंस की कोई झंझट नहीं होती इसलिये इसे कोई भी पाल सकता है। यह कुत्ता महिलाओ के लिये सबसे उचित जानवर है।
4. माल्टीस: इस फर वाले कुत्ते के भी बाल कभी नहीं झड़ते। माल्टीस के हेयर कोट की केयर की बहुत जरुरत पड़ती है। इनके बाल बहुत कोमल होते हैं, इसलिये उन्हें झाड़ते वक्त थोड़ी नरमी बरतें, वरना वे टूट जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
