Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
छोटे एक्वेरियम के लिए छोटी मछलियां
छोटे फ्लैटों और कमरों में रहने वाले लोग अक्सर अपने घरों में मछली पालने का शौक रखते हैं। कारण यह होता है कि वे छोटी होती हैं और उन्हें बड़े पालतू जानवरों के मुकाबले पालने में कोई दिक्कत नहीं आती। मछलियों को पालने का फायदा यह होता है कि वे कुत्ते या बिल्लियों की तरह इधर-उधर पूरे घर भर में घूमती नहीं हैं। मछलियों के लिए बॉउल की जगह टैंक बहुत उपयुक्त और बेहतर माने जाते हैं। छोटी मछलियों के लिए टैंक ढूंढना कोई मुश्किल बात नहीं है, लेकिन छोटे टैंक के लिए ऐसी मछलियां चाहिये होती हैं जो हमेशा आकार में छोटी ही रहें और कभी न बढे़। अगर आपको भी मछली पालने का शौक है, तो प्रस्तुत हैं कुछ मछलियों के नाम जो आकार में भी छोटी रहें, पालने में भी दिक्कत न हो और देखने में भी बहुत खूबसूरत लगें।

छोटे टैंको के लिए मछलियां-
1. बेट्टा मछली- यह नसल बहुत ही छोटी और काफी खुशमिजाज होती है, जो खासकर छोटे टैंक के लिए ही बनी है। पर ध्यान रहे कि आप गुस्सैल बेट्टा नर मछली को किसी भी अन्य दूसरी मछली के साथ न रखें क्योंकि यह उनपर अटैक कर सकते हैं। आमतौर पर बेट्टा अपने में ही रहना पसंद करते हैं और इनको कई मछलियों के साथ रखना गलत होगा।
2. घोस्ट श्रिम्प- यह बहुत ही छोटी होती हैं, जिनके शरीर के आर-पार सब कुछ दिखता है। यह केवल एक या फिर आधे इंच तक ही बढ़ती हैं इसलिए यह उन लोगों के लिए अच्छी साबित होती है जो छोटे घरों में रहते हैं। इनको या तो इन्ही की नसल की मछलियों के साथ रखे या फिर डोकाइल मछलियों के साथ।
3. वाइट क्लाउड- इसके नाम पर मत जाइये क्योंकि यह आपको पूरी सफेद नहीं मिलेगी। इस मछली का रंग सिल्वर, गोल्ड और नीऑन रंग में आएगा। यह मछली बहुत ही शांत होती है इसलिए इसको किसी भी नसल की मछलियों के साथ आराम से रखा जा सकता है। चाहें तो इसे घोस्ट श्रिम्प के साथ भी आसानी से रख सकते हैं, वह इनपर अटैक नहीं करेगी। जब यह पानी में तैरती है, तो इसकी चमड़ी से तरह तरह के रंग रिफलेक्ट होते हैं, जो कि देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।
4. मोली- अगर आपने नया-नया मछली पालने का शौक रखा है, तो यह मछली आपको भाएगी। यह मछलियां बहुत साहसी होती हैं पर इनको जिंदा रखने के लिए केवल खारा पानी ही चाहिये होता है। काली मोली मछली की लंबाई 2 से 3 इंच तक ही बढ़ती है इसलिए आप अपने टैंक में बहुत सारी मोली मछलियां रख सकते हैं। काली, सफेद और नारंगी रंग की मोली एक साथ रखने पर आपका कमरा काफी अच्छा लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
