Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गुड लक चार्म वाली मछली

गुड लक वाली मछलियां-
1. फेंगशुई मछली- माना जाता है कि यह मछलियां जीवन में सौभाग्य और पैसा ले कर आती हैं। अगर आप इस मछली को अपने घर में रखेगें तो आप हर मुसीबत और बैड लक से बचे रहेगें। फेंगशुई मछलियां और चिन्ह बहुत प्रयोग किए जाते हैं। यह एक्वेरियम में रखने के लिए सबसे उत्तम मानी जाती हैं। ये मछलियां अपनी सकारात्मक ऊर्जा और एक अच्छे शगुन के रूप में मानी जाती हैं।
2. अरोवाना मछली- यह मछली बहुत लकी और फेंगशुई में इसका बहुत महत्व होता है। यह मछली अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि, सुख, धन और शक्ति का प्रतीक है। यह भी माना जाता है कि अरोवाना बुरी शक्तियों को हटाती है। यह अपने साथ गुड लक चार्म के रुप में खूब सारे पैसे और क्षेत्र में सफलता के रुप में लेकर आती है। इस मछली का घर में रखने का उत्तम स्थान नार्थ, ईस्ट और साउथ ईस्ट माना जाता है।
3. फ्लावर हार्न मछली- यह भी एक प्रकार की गुड लक चार्म वाली मछली है। यह बाहर के वातारण से अच्छी एनर्जी बटोर कर निगेटिव एनर्जी को आपके घर से बाहर निकालती है। यह अपने मालिक को खूब सारा प्यार और अच्छी किस्मत का धनी बनाती है। यह देखने में रंग-बिरंगी होती है, जिस पर काले रंग के धब्बे पड़े होते हैं। यह धब्बे पैसे और तरक्की को दर्शाते हैं। अगर आपको पैसा चाहिये तो इस मछली को अपने घर के साउथ ईस्ट कोने में रखें।
4. ड्रैगन कार्प- यह भाग्यशाली मछली सफलता, धन, और उच्च महत्वाकांक्षा लाने के लिए जानी जाती है। सुनहरी कार्प एक महान तैराक के रुप में मानी जाती है जो उच्च धाराओं के खिलाफ तैर कर पार निकल जाती है। इसलिए यह मछली दृढ़ता, कैरियर की सफलता और उपलब्धियों की प्रतीक है। यह स्टूडेंट्स के लिए अच्छा करियर ले कर आती है और काम-काजी लोगों के लिए बहुत लकी मानी जाती है। अगर आपको सफलता की सीढ़ी चढ़नी है तो इस मछली की अच्छे सेवा करें। इसको अपने घर में नार्थ साइड में रखें।
5. गोल्ड फिश- एक्वेरियम में यह मछली सकरात्मक्ता लाने के लिए रखी जाती है। वैसे तो 8 गोल्ड फिश के बीच में एक काले रंग की मछली रखना सबसे उत्तम माना जाता है, इससे बैड लग दूर होता है। दो गोल्ड फिश आपके रिश्ते में सुख-शांति ला सकती है। लकी चार्म के अलावा यह देखने में बहुत खूबसूरत होती है, जिससे घर सुंदर लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
