Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
ये हैं सबसे ज्यादा गुस्सैल मछलियां
हम अक्सर सोंचते हैं कि मछलियां बड़ी ही शांति प्रिय होती हैं, लेकिन असलियत में कुछ मछलियां आपको अपने स्वच्छंद व्यवहार से दंग कर सकती हैं। कौन सी मछली गुस्से वाली है और कौन सी शांत, यह कहना जरा मुश्किल होता है। मछली बड़ी हो या छोटी, किसको सबसे ज्यादा गुस्सा आता है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। आइये जानते हैं कौन सी मछली गुस्से वाली होती है?

ये हैं गुस्सैल मछलियां-
1. रेड बेली पिरान्हा- कभी भी अपनी उंगली उस टैंक में मत डालियेगा जिसमें रेड बेली पिरान्हा हो, वरना यह आपकी उंगली को कच्चा खा सकती है। अगर आप इसके दांत को देखेगे तो जानेगे की वह इस तरह बने हैं, जिससे वह मीट को स्कूप कर के निकाल लें। यह भंयकर मांसाहारी होती हैं, तो इसलिये इन्हें इनकी पसंद का खाना बिना देर किये हुए खिला देना चाहिये।
2. लाल पूछ वाली शार्क- यह मछली बहुत खूबसूरत लगती है। इनकी बॉडी गहरे वेल्वेट ब्लैक रंग की होती है जिस पर चमकदार नारंगी लाल पूछ बहुत अच्छी लगती है। यह तेज तैराक होती हैं जिन्हें अकेला रहना पसंद होता है। अगर यह अपनी ही नसल की मछली के साथ रखी जाएंगी तो दोनों में लड़ाई भी हो सकती है।
3. टाइगर बार्ब्स- यह मछलियां दूसरी मछलियों के पंख पर शिकंजा कसती हैं, इसलिये इन्हें फिन निप्पर भी कहा जाता है। अगर एक्वेरियम में बड़े-बड़े पंखो वाली मछलियां रखी गईं, तो यह टाइगर मछली उन पर जोरदार वार कर सकती है।
4. जाइंट डेनियो- सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट जैसी नीति पर भरोसा करने वाली मछली केवल अपनी ही प्रजाति की मछली के साथ रहना पसंद करती है। अगर टैंक में कोई भी छोटी मछली आती है, तो वह इसका भोजन बन जाती है। यह मछली अपने आगे किसी दूसरी छोटी मछली को नहीं छोडती।
5. टैंग्स- यह देखने में किसी सर्जन की चाकू की तरह लगती हैं, खासतौर पर इनकी स्केल और चकनी रीढ़। इनको सर्जन फिश के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही यह नाम से मिलता जुलता काम भी करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications