Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
यह हैं दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते
अगर आपको कुत्ते पालने का बहुत शौक है तो ऐसे कुत्ते पालिये जो दुनियाभर में सबसे खतरनाक माने जाते हैं। यह कुत्ते इतने ज्यादा खतरनाक होते हैं कि अगर इनको ठीक से ट्रेनिंग नहीं दी गई तो यह गुस्सा हो जाते हैं और हर किसी का जीना मुश्किल कर देते हैं। वैसे अगर आप डॉग लवर हैं तो आपके लिए इन्हें पालना एक चैलेंज के समान होगा। तो क्या आप इस चैलेंज को स्वीकारते हैं?

यह हैं दुनिया के घतरनाक कुत्ते
1. पिट बुल: यह एक बहुत ही खतरनाक कुत्ते की नसल है जो कि क्रास ब्रीडिंग करके पैदा किया गया है। यह गुस्से वाला कुत्ता है जिसको अगर ठीक से ट्रीट नहीं किया गया तो यह तूफान मचा देगा। यह बहुत ही लड़ाकू किसम के कुत्ते होते हैं इसलिए इसको पालने वाले मालिको को कुत्ते पालने का कई सालों का अनुभव होना जरूरी है।
2. डाबरमैन- यह कुत्ते चौकन्ने, बुद्धिमान और वफादार होते हैं इसलिए इनको खासतौर पर चौकीदारी करने के लिए रखा जाता है। अगर इनको ज्यादा उत्तेजित किया जाए तो यह क्रोधित हो जाते हैं। यह कुत्ता तभी अटैक करता है जब यह सोंचता है कि उसकी जान खतरे में है या फिर उसकी कोई चीज़ किसी दूसरे के हाथों में पहुंच चुकी है।
3. शर्मन शेपर्ड: यह बहुत ही बुद्धिमान और चौकन्ने कुत्ते होते हैं। इनको सबसे ज्यादा पुलिस और मिलिट्री के द्रारा सबसे ज्यादा इस्तमाल किया जाता है। यह किसी से नहीं डरते और अपने मालिक के प्रति बहुत वफादार होते हैं।
4. चाव चाव: ऐसा कुत्ता जो देखने में छोटे शेर की तरह लगे और नेचर भी कुछ इसी तरह का हो तो वह यही कुत्ता है। यह कुत्ता बिल्कुल भी दोस्ताना नेचर का नहीं है। इन्हें न तो किसी बाहरी, परिवार या फिर दूसरे जानवरों से कोई लगाव होता है, यह हर किसी से दूरी बना कर रखते हैं।
5. बॉक्सर: जिस तरह से नाम सुनने में लगता है, यह उस तरह से गुस्से वाले नहीं होते। यह ऊर्जावान और चुलबुले होते हैं। यह अपने अंदाज में कठोर होते हैं इसलिए इनको ट्रेन करने में बड़ी कठिनाई आती है। अगर यह अच्छे से ट्रेन हो जाएं तब यह बहुत अच्छी तरह से आज्ञा मानते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
