Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
दीवाली पर कैसे करें अपने पालतू जानवर की देखभाल
कई बार लोग पटाखे फोड़ने में इतने मदहोश हो जाते हैं कि वे भूल जाते हैं कि उनके घर में कोई मासूम सा पालतू जानवर भी रहता है। आपको यह समझना होगा कि यदि आपके घर में कोई कुत्ता या बिल्ली रहता है तो उसके सुनने की पावर बहुत तेज होती है इसलिये यह तेज पटाखों की आवाजे़ उसे परेशान कर सकती हैं।
तेज आवाज़ जानवरों में हमेशा के लिये भय पैदा कर सकती हैं। यहां पर कुछ तरीके हैं जिससे आप अपने जानवरों में डर को दूर कर सकते हैं:

1. अपने पालतू जानवर को ऐसे कमरे में रखें जहां पर बहुत ही कम खिड़कियां हों जिससे उसके पास पटाखों की आवाज ना पहुंचे।
2. खुद को छुपा लेना कुत्तों के लिये एक प्राकृतिक बचाव होता है। आपको यह देखना है कि जहां आपका पालतू जानवर छुपना पसंद करता है, उस जगह पर कोई रूकावट ना हो।
3. दीवाली के लिये कुत्ते या बिल्ली के कानों पर मफलर बांधे जिससे बाहरी आवाजे़ उसे परेशान ना कर पाएं।
4. उनके ऊपर जितना भी ध्यान दे सकते हैं उतना ध्यान दीजिये। पटाखे छोड़ते समय उन्हें कुछ खाने को दे दीजिये जिससे उनका ध्यान बटं जाए।
5. दीवाली के दिन पहले जा कर डॉक्टर से अपने जानवरों के लिये दवाई ले लीजिये, इन्हें खिला कर आप उन्हें डर और चिंता से मुक्ती दिला सकती हैं।
6. इसके अलावा फर्स्ट एड का पूरा इंतजाम अपने पालतू जानवर के लिये पहले से ही रखें। मान लीजिये कहीं कुछ हो गया तो बाद में हाथ ना मलना पड़ जाए।
7. अपने पालतू जानवरों की पहुंच से पटाखों को दूर रखिये। इन्हें चाटने और सूघंने से भी जानवरों के अंदर जहर फैल सकता है।
8. यदि आपका जानवर ध्वनि के प्रति संवेदनशील है तो उसके कानों में रूई के टुकडे़ डाल दीजिये।
9. अपने घर में भी बच्चों को सिखा दीजिये कि वह जानवरों को पटाखों के शोर से तंग ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
