Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
क्या आपके कुत्ते का पेट खराब हो गया है?

कुत्तों को हर तरह का खाना हजम नहीं हो पाता है। कुछ तरह के खाने से उन्हें एलर्जी या फिर पेट में संक्रमण होने का खतरा भी पैदा हो सकता है। कुत्तों को भी इंसान की ही तरह गलत खाना खा लेने से उल्टी और पेट खराब होने जैसे समस्या पैदा हो जाती है। इस दौरान आपको अपने कुत्ते की देखभाल करनी चाहिए क्योंकि इस समय वह दुखी और हताश हो जाते हैं। अगर आपके कुत्ते का भी पेट खराब हो गया है तो आप इन घरेलू उपयों को अपना सकते हैं।
कीजिये कुत्ते का ऐसे उपचार -
1. खूब पानी पिलाएं- यह बहुत जरुरी है कि आप अपने कुत्ते को पूरी तरह से हाइड्रेट रखें। डायरिया होने पर कुत्ते के शरीर से सारा पानी निकल जाता है इसलिये उसे थोड़े-थोडे़ अंतराल पर पानी जरुरी पिलाएं।
2. हल्का भोजन खिलाएं- कुत्ते को कुछ दिनों के लिये अंट-शंट चीज़े जैसे, कोक, चिकन, चटपटी सब्जियां या चॉकलेट ना खिलाएं। अच्छा होगा कि आप उसे दही और चावल खिला दें। अगर आपके कुत्ते को चिकन पसंद ही है तो उसे उबला हुआ बोनलेस चिकन खिलाएं, जिससे वह आराम से हजम हो जाए। कुचला हुआ केला भी पेट खराब होने का अच्छा उपचार है।
3. मीट और चीनी ना खिलाएं- अगर कुत्ते को पेट की समस्या है तो उसे मीट ना दें। मीट चिपचिपा होता है जिससे कुत्ते का पेट और भी ज्यादा खराब हो सकता है। कच्चा मीट कुत्ते को नुक्सान पहुंचा सकता है। चीनी भी कुत्ते के सीने और पेट में जलन पैदा कर सकती है।
4. क्या हो सकता है कारण- याद करिये कि आपने कुत्ते को ऐसा क्या खिलाया होगा जिस्से उसकी इतनी ज्यादा तबियत खराब हो गई। कई बार ऐसा भी होता है कि कुत्ते अंजाने में पौधों की पत्तियां खा जाते हैं, जिससे उन्हें पेट में एलर्जी हो जाती है। अगर कभी ऐसा हो जाए तो डॉक्टर को जरुर दिखाएं। कई बार ऐसा भी होता है कि आपने कुत्ते का भोजन बदल दिया हो।



Click it and Unblock the Notifications