Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
गर्मियों में कैसे करें अपने पपी की देखभाल

ऐसे रखें ध्यान-
1. गर्मियों के समय डीहाइड्रेशन न केवल इंसानों को ही होता है बल्कि जानवरों को भी इस समस्या से झूझना पड़ता है। अपने पपी को थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पिलाया करें अगर यह संभव नहीं है तो उसके सामने एक ताज़े पानी से भरा हुआ कटोरा रख दें।
2. नवजात पपी के लिए, गाय के दूध के बजाय बकरी का दूध प्रदान करिये। पिल्ले को गाय के दूध से एलर्जी हो सकती है। यदि आप पाउडर वाला दूध उपयोग कर रहे हैं तो डिस्टिल्ड वाटर का उपयोग करें, जिससे पिल्ले को दस्त न हो।
3. पपी के शरीर पर फर कोट होता है जिससे उनकी सुरक्षा सूरज की किरणों से होती रहती है पर उनकी त्वचा को बचाव की बहुत जरुरी होता है। अगर आपके पपी की स्किन बहुत ही लाइट है और उसके बाल बहुत पतले हैं तो अच्छा होगा कि उसे घर के अदंर ही रखें। इससे वह सूरज की धूप से बचा रह सकता है।
4. अपने पपी के आहार में चिकन या फिर दही शामिल करें जिससे वह हर समय हाइड्रेटेड और एक्टिव बना रहे।
5. अगर आपके पपी के फर या बाल ज्यादा मात्रा में हैं तो उसे समय समय पर काटते रहें क्योंकि ज्यादा बाल होने से उनको गर्मी लगेगी। साथ ही ज्यादा बाल होने से उनमें बैक्टीरिया और पैरासाइट घर कर जाते हैं।
6. कुछ पपी की नसल को गर्मी में मौसम में ओवरहीटिंग की समस्या हो जाती है। पग, बुल डॉग और पेकिंगीज़ नामक पपी को एयर कंडीशनर में ही रखें। गर्मी के मौसम में इनको ठंडे रुम में ही रखें।
7. अगर आपको अपने पपी को गर्मी में कूल रखना है तो उन्हें रोज़ाना नहलाना ही बेहतर होगा। इनके फर को बेबी शैंपू से ही साफ करें।
8. अगर आपका पपी थकान, उल्टी, या उसकी हार्ट बीट हाई अचानक बढ़ जाए तो उसे सीधे पशु चिकित्सक के पास ले कर जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
