Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
कुत्ते के बाल झड़ने से कैसे रोके?
फर वाले कुत्ते बहुत ही प्यारे और यह बच्चों और महिलाओं के सबसे प्रिय होते हैं। इन कुत्तों के फर देखने में तो बहुत ही अच्छे लगते हैं लेकिन समस्या केवल इतनी होती है, कि उनके बाल यानी की फर बहुत झड़ते हैं। न केवल फर वाले कुत्ते बल्कि कई ऐसे कुत्ते हैं जिनके बाल भी झड़ते हैं। अगर आपके यहां भी कुत्ता है, तो आप उसके झड़े हुए बाल अपने सोफे और बेड़ पर देखते ही रहते होंगे। अगर आपको कुत्ते के बालों से एलर्जी है, तो भी आपके लिये बडी परेशानी की बात है। इसलिये कुत्ते के बाल कम झड़े, इसके लिये प्रस्तुत है कुछ उपाय-
पांच सिंपल टिप्स हैं ये -

1. नियमित रूप से कंघी करें- हेयर लॉस को रोकने के लिये कोट को हर रोज कंघी करें। एक बात ध्यान में रहे कि उनके उलझे हुए बाल को कंघी से सुलझाना चाहिये। वही कंघी लें जो आपके कुत्ते के बालों को सूट करती हो। बालों को नियमित ब्रश करने से वे स्ट्रॉग बनते हैं।
2. एंटी स्टैटिक स्प्रे का इस्तमाल- सूखे मौसम में कंघी बालों पर ठीक से काम नहीं करती। इसलिये कंघी पर स्टैटिक स्प्रे करें जिससे वह बालों पर आसानी से फिसले, इससे कुत्ते में हेयर लॉस नहीं बढ़ पाएगा। इससे बाल खिचने से रुक जाएंगे और वह बचे रहेंगे।
3. बाल बाहर निकालें- बालों के कोट को झाड़ते वक्त अपनी उंगलियों की सहायता से टूटे हुए बालों को हटाएं। इससे बाला झड़ना रुक जाते हैं और इस तरह पूरे घर में गंदगी नहीं फैलती।
4. रबर ग्रूमिंग मिट् का प्रयोग- पालतू कत्ते के कोट से टूटे हुए बाल आप रबर ग्रूमिंग मिट्ट की सहायता से निकाल सकते हैं। कंघी करने के बाद इससे टूटे हुए बालों को निकाले कुत्ते के शरीर से निकालें। आपके कुत्ते को भी अच्छा लगेगा कि उसके शरीर पर रबर ग्रूमिंग मिटट् से मसाज की जा रही है, इससे वह रिलैक्स हो जाएगा।
5. नॉन ड्राइंग कैनाइन शैंपू का प्रयोग करें- इस प्रकार के शैंपू त्वचा और बालों को नमी पहुंचाते हैं। इससे अपने आप ही बाल झड़ना कम हो जाते हैं। कमजोर और रूखे बालों में हेयर लॉस की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसलिये अपने कुत्ते के बालों को नॉन ड्राइंग या मॉस्चोराइजिंग शैंपू से ही धोएं।



Click it and Unblock the Notifications
