Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
ये हैं दुनिया के सबसे स्मार्ट कुत्ते
माना जाता है कि कुत्ता हर जानवर के मुकाबले सबसे ज्यादा स्मार्ट, होशियार और अकलमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि हर कुत्ते स्मार्ट नहीं होते बल्कि उनकी केवल कुछ ही नसलें ऐसी होती हैं, जो सबसे चतुर होती हैं। कुछ कुत्ते ऐसे होते हैं, जो प्यार की बोली के अलावा भी कई बोलियां और समझते हैं। आमतौर पर लोगो का मानना होता है कि ऐसे स्मार्ट कुत्ते बहुत महंगे या फिर दिखने में बड़े होते होंगे, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह कुत्ते किसी भी प्रकार के छोटे या आम कुत्तों की तरह हो सकते हैं। अगर आपको भी दुनिया के सबसे स्मार्ट कुत्ते की चाह है, तो पढिये ये लेख।

दुनिया के सबसे स्मार्ट कुत्ते:
1. बॉर्डर कली- यह एक शानदार शेपर्ड है पर जर्मन शेर्पड के मुकाबले उतना बड़ा नहीं है। इसकी साइज पर मत जाइयेगा क्योंकि यह मीडियम साइज का दिखने वाला कुत्ता दुनिया का सबसे बड़ा चतुर कुत्ता है। यह बाहर का कार्य अन्य कुत्तों के मुकाबले बड़े ही अच्छे ढंग से करते हैं। यह इंगलैंड और स्कॉटलैंड में सबसे ज्यादा पाये जाते हैं।
2. पूडल- आप सोंचते होंगे की यह कुत्ते क्यूट और शर्मीले होते हैं, पर आपको जानकर हैरानी होगी की यह बहुत ही दिमाकदार होते हैं। यह अपने मालिक की हर कही हुई बात को तुरंत करते हैं। पूडल देखने में बड़े ही संवेदनशील लगते हैं, लेकिन यह बहुत ही एक्टिव होते हैं।
3. जर्मन शेपर्ड- अगर दुनिया के सबसे होशियार कुत्तो की बात की जाए, तो जर्मन शेर्पड का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इनकी चतुराई, समज, आज्ञाकारीपन और कई अन्य कारणों से इन्हें पूरे विश्व में पुलिस और सेना के काम में लिया जाता है। यह मजबूत कुत्ते बहुत ही गुस्सैल होते हैं, जो ट्रेनिंग के प्रति हमेशा एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा इनकी सूंघने की शक्ति लाजवाब होती है।
4. गोल्डन रिट्रीवर- यह देखने में प्यारा है और उसके साथ ही दिमाग वाला भी। यह इतना होशियार है कि अगर आप इससे कुछ भी बात कहेंगे, तो यह उसे बहुत ही आसानी से समझ लेगा। यह बहुत ही अच्छे तैराक होते हैं और बच्चों से इनकी बहुत ही अच्छी दोस्ती भी हो जाती है। इनके गोल्डन बाल इनको सुंदर बनाते हैं इसलिये इन्हें ब्यूटी विध ब्रेन भी कहा जाता है।
5. डाबरमैन- माना जाता है कि ये कुत्ते आदमी के पक्के दोस्त होते हैं। यह कुत्ते चौकन्ने, बुद्धिमान और वफादार होते हैं इसलिए इनको खासतौर पर चौकीदारी करने के लिए रखा जाता है। यह कुत्ता तभी अटैक करता है जब यह सोंचता है कि उसकी जान खतरे में है या फिर उसकी कोई चीज़ किसी दूसरे के हाथों में पहुंच चुकी है।



Click it and Unblock the Notifications
