Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
कब और कितना भोजन खिलाएं मछली को?
जिस तरह हम आसानी से तीन टाइम का भोजन कर सकते हैं उसी तरह मछलियों के लिये ऐसा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। क्या आपको पता है कि मछली को भी खाना खिलाने का एक सामय होता है? जी हां, नियम के हिसाब से आप उन्हें हरदम और बेवक्त खाना नहीं खिला सकते इसलिये मछली को कितना और किस वक्त भोजन दें, इसके लिये प्रस्तुत है कुछ सुझाव।

ऐसे खिलाएं मछली को-
1. मछली को कितनी बार खाना खिलाना चाहिये यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस नसल की है। हर मछली का भोजन करने का समय अलग होता है। कुछ मछलियां दिनभर में केवल एक बार ही खाती हैं तो कुछ मछलियां दिन में दो बार। कई मछलियों को इससे फर्क नहीं पड़ता की उन्हें कौन से समय पर भोजन दिया जा रहा है लेकिन कैट फिश ऐसी मछली है जिसका भोजन का समय देर रात को होता है।
2. कुछ वेजिटेरियन मछलियां दिन में कई-कई बार खाती हैं। बहुत छोटी होने की वजह से इनका पेट भी छोटा होता है इसलिये यह एक बार में ज्यादा भोजन नहीं कर पाती। अगर आपके घर में भी कोई हर्बीवोरस मछली है तो उसे दिन में कई बार और थोड़ा-थोड़ा भोजन खिलाएं। नहीं तो वह एक्वेरयिम में रखें पौधों को ही खाने लगेंगी।
3. ऐसी मछलियां जो बहुत छोटी और अभी-अभी तालाब से पकड़ी गई हों, उन्हें खाने की बहुत आवश्यकता पड़ती है। ये ठीक से विकसित नहीं हुईं होती इसलिये इन्हें थोड़ी-थोड़ी देर पर खिला कर पेट भरना पड़ता है।
4. एक रूल जो आपको भोजन खिलाते वक्ज हमेशा याद रखना चाहिये वह यह कि अगर मछली आपके द्रारा खिलाया गया दाना अगर पांच मिनट के अंदर खतम कर लेती है तो ठीक है, नहीं तो ज्यादा समय लगाने पर यही समझिये कि उसका पेट भर चुका है और अब आप उसे जबरदस्ती खिला रहे हैं।
5. हर मछली का भोजन करने का समय और जगह अलग दोनों ही अलग होता है। कुछ मछलियों को दिन की रौशनी में भोजन करना पसंद होता है तो वहीं पर कुछ मछलियां ऐसी होती हैं जो सारी लाइट बुझ जाने के बाद भोजन करती हैं। इतना ही नहीं कुछ मछलियां तो बस एक्वेरियम के एक ही जगह पर खाना पसंद करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
