Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
आलसी मालिको के लिये आलसी कुत्ते
क्या आप उन मालिको में से एक हैं जो, अपने कुत्ते को बाहर पेशाब तक करवाने नहीं ले जाते? अगर हां, तो आप सच मुच बहुत आलसी हैं और आपको ऐसा कुत्ता चाहिये जो आपके लिये फिट हो। कुत्ते बहुत एक्टिव होते हैं और उन्हें बाहर जा कर दौड़ना तथा खेलना बहुत पसंद होता है। अगर कुत्ते दौड़ेगे नहीं तो उन्हें काफी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अब आप सोच रहे होगें की आपके प्रकार का कुत्ता कहां मिलेगा, जो केवल बस घर में एक ही जगह पर पड़ा रहे। तो हम आपकी मदद करेगें और बताएंगे कि ऐसे कौन से कुत्ते हैं, जो आलसी मालिको के लिये ही बने हुए हैं।
इन कुत्तों की खासियत है कि इन्हें खेलना-कूदना ज्यादा पसंद नहीं है। कुत्ता तो ऐसा होना चाहिये जो आपकी पर्सनैलिटी को छलकाए। पर हां, अगर आप सोच रहे हैं कि क्या आपका आलसी कुत्ता रात में सोते वक्त आपकी रक्षा करेगा तो, इसका जवाब हां है। कुत्ता चाहे एक्टिव हो या आलसी, वह अपना काम कभी नहीं भूलेगा। ये कुत्ते बहुत ही वफादार होते हैं। तो आइये जानते हैं इनके नाम-

पेकेंजी
ये कुत्ते बहुत ही प्यारे होते हैं और बिल्कुल भी तंग नहीं करते।

बुल डॉग
ये कुत्ते बहुत ही प्यारे और मजाकिया किसम के होते हैं। इन्हें ज्यादा दौड़ना भागना पसंद नहीं होता और ये बस एक किनरे पड़े रहते हैं।

बिकॉन फ्राइस
ये कुत्ते बस आपकी गोद में खेलना पसंद करेगें, इन्हें एक किनारे बैठा दो, तो ये वहां से नहीं हिलेगें। कभी कभी इनके अंदर तेजी की फूर्ती आ जाती है।

लहासा अप्सो
यह पहाडियों पर रहने वाला कुत्ता है जिसके ढेर सारे बाल इसे क्यूट बनाते हैं। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो यह कुत्ता आपके लिये ही है।

चाइनीज स्टार पाई
यह कुत्ते बहुत ही आलसी और भारी होते हैं। इन्हें घर और परिवार बहुत अच्छे लगते हैं। इन्हें हल्का फुल्का टहलना बहुत पसंद होता है।

चॉऊ चॉऊ
इन्हें दूसरे कुत्तों के साथ घुलना मिलना पसंद नहीं होता। यह घर पर ही बने रहते हैं और अपने मालिक की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

कीशॉन्ड
इन्हें रहने के लिये छोटी जगह पसंद होती है। अगर आप बहुत ही एक्टिव रहते हैं तो, यह भी वैसे बन जाएंगे। और अगर आप बहुत ही आलसी किसम के मालिक हैं तो यह भी आपकी तरह बन जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
