Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कुत्ते को ना खिलाएं यह खाना
हो सकता है कि आप अपने कुत्ते से बहुत प्यार करते हों और इसी चक्कर में आपके घर में जो कुछ भी बनता हो, आप उसे अपने पालतू जानवर को खिलाते रहते हों। लेकिन ऐसा न करने में ही आपकी समझदारी होगी क्योंकि ऐसे कुछ खाघ पदार्थ हैं जो उन्हें नुकसार पहुंचा सकते हैं।
अदाहरण के तौर पर दूध को ही ले लीजिये, हम सोंचते हैं कि कुत्ते को दूध पिलाने से उनमें ताकत आएगी पर होता कुछ इसका उल्टा है। छोटे कुत्ते दूध को आसानी से हजम कर सकते हैं लेकिन वहीं पर बडे़ हो चुके कुत्ते दूध को नहीं हजम कर पाते।
कुछ खाघ पदार्थ कुत्तों के लिये घातक होते हैं और वही खाघ पदार्थ मनुष्यों के लिये अच्छे माने जाते हैं। अगर आप अपने कुत्ते से बहुत प्यार करते हैं तो उसकी सेहत का ख्याल रखना शुरु कर दें। आइये देखते हैं कि कुत्तों को क्या भोजन या फिर क्या खाघ पदार्थ नहीं खिलाने चाहिये।

प्याज और लहुसन
यह खाने से कुत्ते के शरीर में रेड ब्लड सेल्स नष्ट हो जाती हैं। इससे उन्हें कमजोरी होती है और एनीमिया भी हो जाता है।

चॉकलेट
कोकोआ मे घातक पदार्थ होता है जिससे उन्हें खुजली होने लगती है। अगर इस खुजली का इलाज न किया गया तो यह उन्हें बड़ी परेशानी दे सकती है।

अंगूर और किशमिश
इसको खिलाने से उनकी किड़नी खराब हो सकती हैं।

डेयरी प्रोडक्ट
आप कुत्ते के बच्चे को दूध दे सकते हैं लेकिन कुत्ते को नहीं। ऐसा इसलिये क्योंकि कुत्ते का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और वह दूध नहीं पचा सकता।

सपोटा
इसमें पर्सिन नामक तत्व पाया जाता है, जिसे अगर कुत्ते अधिक मात्रा में खा लें तो उन्हें उल्टी और चक्कर आ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
