Latest Updates
-
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
शैतान कुत्तों की नस्ल
ये बात बिल्कुल सच है कि कुत्ते इंसानों के सबसे पक्के मित्र होते हैं। घर-घर में लोगों को कुत्ते पालने का शौक खूब होता है। इन्हें ना केवल इस लिये पाला जाता है क्योंकि ये ना केवल घर की रक्षा करते हैं बल्कि ये हमारे अच्छे साथी भी होते हैं। इसके साथ ही अगर इन्हें अच्छी ट्रेनिंग दे दी जाए तो इनमें काफी तमीज भी आ जाती है। हर मालिक की चाह होती है कि उसका कुत्ता विनम्र और प्यारा सा हो।
वैसे क्या आप जानते हैं कि कुत्ते अंदर से बड़े ही शैतान होते हैं उन्हें खेलना और मस्ती करना बहुत पसंद होता है। हांलाकि कुत्तों का स्वभाव उनके मालिक और जहां वह रह रहा होता है उसके मुताबिक बदलता रहता है। यदि घर में पाला गया कुत्ता प्यारा होने के साथ साथ नॉटी यानी की शैतान हो तो घर में हर किसी का मन लगा रह सकता है। तो इसी बात पर आइये जानते हैं शैतान कुत्तों की नसल-

डाक्सहूण्ड
इन्हें इनके प्यारे से व्यवहार की वजह से जाना जाता है। यह बड़े ही बोल्ड, चालाक, उत्साही, जोरदार और मासपेशियों वाले होते हैं।

बुल टेरियर
यह बडे़ ही ऊर्जावान नस्ल के कुत्ते होते हैं। इस नस्ल के अधिकतर कुत्ते मजबूत, लोगों से घुलने मिलने वाले, सक्रिय और स्पोर्टी होते हैं।

जैक रसेल टेरियर
इस कुत्ते को देख कर आपको भी प्यार हो जाएगा। इस कुत्ते की आदतें हर कुत्ते से अलग है । यह बहुत ही फुर्तीले होते हैं और बहुत ही ज्यादा खुशदिल भी। घर की सुरक्षा करने के मामले में ये उच्च और बिल्कुल भी डरपोक नहीं होते।

पग
इनकी प्रकृति खुशनुमा होती है। यह बहतु ही वफादार माने जाते हैं खासकर के बच्चों और बूढों के साथ। यह जानवार अजनबियों तथा दूसरे अनय जानवारों के साथ बहुत विनम्र रहता है।

माल्टीज़
माल्टीज़ कुत्ते की नस्ल का स्वभाव स्नेही, कोमल, और निडर होता है। इसे बच्चों के साथ खेलने का शौक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
