Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
काम काजी लोग पाल सकते हैं ये पालतू जानवर
अगर आप अकेले रहते होगें तो आपको कहीं न कहीं एक ऐसे प्राणी की आवश्यकता होती होगी जो आपसे बात करें या फिर आपके साथ खेले। भले ही आप शादी शुदा हों या फिर सिंगल ही शहर में रहते हों, हर किसी को मन करता है कि उसके पास एक पालतू जानवर हो। वे लोग जो बाहर काम करते हैं उनको एक अनोखे तरह के पालतू जानवर चाहिये। ऐसे जानवर जो शांत हों, देखभाल में आसान हों और खाने पीने की टेंशन न देते हों। साथ ही ये पालतू जानवर सस्ते भी होने चाहिये।
शांत पालतू जानवर की श्रेणी में आपको एक्वेरियम फिश मिल जाएंगी , जिन्हें दीन दुनिया से कोई वास्ता नहीं होता। ये केवल चुपचाप एक्वेरियम में तैरती रहती हैं। आपको केवल बस इन्हें टाइम से खाना खिला देना होता है बस। दूसरा पालतू जानवर जो सबसे शांत होता है वह है बिल्ली। कुत्तों के मुकाबले बिल्लियां सबसे उपयुक्त जानवर हैं पालने के लिये। इसी तरह से और भी कई उदाहरण हैं, तो आइये जानते हैं कि काम काजी लोगों के लिये कौन से पालतू जानवर अच्छे माने जाते हैं।

एक्वेरियम फिश
ऐसा बहुत ही मुश्किल होता है कि आपको एक्वेरियम की मछली थोड़ी शांत मिले। पर कुछ ऐसी मछलियां होती हैं जो न किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं करती । इन्हे दिन में केवल 2 बार ही खिलाना होता है। इन पर ज्यादा ध्यान देने की भी आवश्यकता नहीं होती।

लव बर्ड
ये लव बर्ड्स नौजवानों के लिये सबसे उपयुक्त रहती हैं। ये बिल्कुल भी शोर नहीं मचाती और इन्हें ज्यादा देखभाल की भी जरुरत नहीं पड़ती।

फारसी बिल्ली
इन बिल्लियों को अपनी खुद की जगह पसंद होती है, ये अकेले रहना पसंद करती हैं।

खरगोश
खरगोश सबसे शांत पालतू जानवर होते हैं साथ ही इतके पंजे भी इतने नुकीने नहीं होते कि इन्हें हाथ में पकड़ते ही खरोच लग जाए। बस इन्हें टॉयलेट ट्रेनिंग देना थोड़ा मुश्किल है।

तोता
तोते कभी चुप नहीं रह सकते इसलिये इनके बारे में हम आपको पहले ही बता दें। अगर इन्हें टाइम टू टाइम खाना मिलता रहे तो इन्हें आपकी जरुरत नहीं है। पर अगर आपको इनसे बात करने का मन करे तो ये हमेशा हाजिर रहेगें।

बिल्ली
अगर आप काम काजी हैं तो आप बिल्ली पाल सकते हैं। बिल्लियां बहुत ही शांत होती हैं और इनकी हर समय देखभाल करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती।

इंगलिश बुलडॉग
यह शरीर में बहुत ही भारी होते हैं और नेचर के बड़े ही शांत होते हैं। इन्हें अकेले रहने में कोई परेशानी नहीं होती। यह आपके एक अच्छे साथी साबित हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications