Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
इन 10 तरीकों से रखें अपने पपी का ख्याल
पेट्स यानी पालतु जानवरों से हर किसी को प्यार होता है। वास्तव में वे होते भी काफी प्यारे हैं। अगर आपको पेट्स से प्यार है तो जरूर आपके घर पर एक पेट होगा ही। ज्यादातर लोग कुत्ते या कुत्ते के बच्चे को प्राथमिकता देते हैं। कुत्ते को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। वे न सिर्फ घर की सुरक्षा करते हैं, बल्कि आपका दिल भी बहलाते हैं। किसी पपी के साथ खेलने से आपकी दिन भर की थकान भी दूर हो सकती है। साथ ही आपके बच्चे भी पिल्ले के साथ खेल सकते हैं। देखते ही देखते आपका पपी आपके परिवार का सदस्य बन जाता है। यही कारण है कि पपी का ध्यान रखना जरूरी होता है।
कई बार पपी की देखभाल परेशानी पैदा करने लगती है, पर आप थोड़ा सा समय देकर इसकी देखभाल अच्छे से कर सकते हैं। अगर आपके पास पसंदीदा पपी है तो हरगिज नहीं चाहेंगे कि उनके साथ कुछ बुरा हो। ऐसे में जरूरी है कि आपको उनकी देखभाल के कुछ तरीके पता हों। इसे सीखना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। आप कुछ आसान तरीकों को अपना कर इनका अच्छे से देखभाल कर सकते हैं।
आइए हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं।

1. सबसे पहले
सबसे पहले आप एक अच्छे पप की तलाश कीजिए। ऐसी ब्रीड का चयन कीजिए जो आपकी लाइफस्टाल से मेल खाता हो। ऐसा पपी बिल्कुल न खरीदें जिसकी देखभाल पर अतिरिक्त ध्यान देना पड़ता हो।

2. भोजन
अच्छा पप मिल जाने के बाद उन्हें खाना खिलाना के बारे में जानें। अच्छे भोजन के जरिए ही आप अपने पपी की देखभाल अच्छे से कर सकते हैं। हो सकता है आपका पसी कुछ भोजन को लेकर संवेदनशील हो। इसलिए इसपर विशेष ध्यान रखें।

3. कुछ जरूरी चीजें
पपी की देखभाल में कुछ जरूरी चीजें अहम भूमिका निभाती हैं। मसलन खाना खिलाने का बर्तन, कंघी, ब्रश, कॉलर लीश आदि पर अवश्य ध्यान दें।

4. उन्हें मिलनसार बनाएं
पपी की देखभाल का एक अहम पहलू यह भी है कि आप उन्हें यह एहसास दिलएं कि उनके आसपास बहुत सारे लोग हैं। इसके लिए आप उन्हें एक समय में एक ही परिवार के सदस्यों से मिलाएं। शुरुआत में इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे उनके साथ न खेलें। जबतक की आपका पपी परिवार में अच्छे से घुलमिल न जाए, बच्चों को उनसे दूर ही रखें।

5. दूसरे पेट्स से मिलवाएं
अगर आपके घर में दूसरे पेट्स भी हैं तो उन्हें उनसे मिलाएं। अगर आपके घर में बिल्ली या लव बर्ड है तो उनसे मिलवाएं।

6. खास ख्याल रखें
कई बार आपके पपी को स्पेशल केयर की जरूरत पड़ेगी। यह सुनिश्चित करें कि आप ऐसे मौके पर उनका खास ख्याल रखें। उनकी जरूरतों को पहचानें और अच्छी देखभाल करें।

7. डॉक्टर को भी दिखाएं
अपने पपी को नियमित रूप से डॉक्टरों को दिखाना चाहिए। इससे अगर आपके पपी को किसी तरह की समस्या होगी उसका पता लगाया जा सकेगा।

8. पपी को तैयार करें
पपी की देखभाल का यह अभिन्न हिस्सा है। नियमित रूप से उनकी कंघी करें और नाखुन भी काटें।

9. घुमाने ले जाएं
अपने पपी को घुमाने ले जाएं। आपकी तरह उन्हें भी एक्सरसाइज की जरूरत पड़ती है। अगर आप उन्हें घुमाने ले जाएंगे तो इससे उनके साथ-साथ आपको भी फायदा होगा।

10. इंसानी भोजन खिलाने से बचें
जो खाना आप खाते हैं, वो अपने पपी को न खिलाएं। जरूरी नहीं कि आपका भोजन कुत्ते के लिए भी संतुलित हो। खासकर चॉकलेट बिल्कुल न दें। यह उनके लिए टॉक्सिक होता है।



Click it and Unblock the Notifications