Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
कुत्तों से ज्यादा भला है पक्षी पालना
अधिकतर लोग घर में कुत्ता या बिल्ली पालना पसंद करते हैं। क्या आपकी पसंद भी ऐसी ही है? अगर हां, तो फिर आपके मन में किसी पक्षी को पालने का विचार नहीं आता? अगर आप सोचते हैं कि पक्षी ज्यादा गंदगी फैलाते हैं, तो आप गलत हैं। देखा जाए तो पक्षी हमारा मनोरंजन भी करते हैं।
पक्षी को घर में रखना काफी सुविधाजनक होता है। इसका पिंजरा ज्यादा से ज्यादा एक फिट की जगह लेता है। इतना ही नहीं, अगर आप घर में कोई पक्षी पालेंगे तो इससे आपके मकान मालिक भी परेशान नहीं होगी और इसके लिए आपको अतिरिक्त पैसा भी नहीं चुकाना होगा।

आखिर क्यों पालें पक्षी
1. पक्षी बातें भी करते हैं- देखा जाए तो जो लोग कुत्ता और बिल्ली नहीं पालना चाहते, उनके लिए पक्षी सबसे अच्छा विकल्प है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि वे आदमी की आवाज में बातें भी करते हैं।
2. कम खर्चीला- पक्षियों को पालना कम खर्चीला होता है। कुत्ते और बिल्लियों के उलट इसे ज्यादा खाने की भी जरूरत नहीं होती है। वैसे तो पक्षी को अच्छी गुणवत्ता वाले दाने की शक्ल में आहार देता पड़ता है, लेकिन अगर आप चाहें तो पूरक आहार के तौर पर उन्हें फल और सब्जी भी दे सकते हैं।
3. तीव्र बुद्धि- पक्षियों की बुद्धि काफी तीव्र होती है। क्या आपने कभी किसी जानवर को आदमी की आवाज में बोलते हुए सुना है? लेकिन पक्षी आदमी की आवाज में बोल सकता है। यानी उनके सोचने समझने की क्षमता काफी तेज होती है।
4. ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत नहीं- पक्षी पालने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना पड़ेगा। कुत्ते और बिल्ली की तरह आपको उसके साथ टहलना नहीं होगा और न ही उसे ट्रेनिंग देनी होगी। इतना ही नहीं पक्षी के पिंजरे को साफ करना भी ज्यादा मुश्किल काम नहीं होता है।
5. छोटे घर के लिए आदर्श- अगर आप छोटे घर में रह रहे हैं तो आपके लिए किसी पक्षी को पालना ही ठीक रहेगा। अगर आप इसकी जगह पर कुत्ता या बिल्ली पालेंगे तो यकीनन आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
6. पक्षी सामाजिक होते हैं- पक्षी कहीं ज्यादा सामाजिक होते हैं। इसलिए वह कुत्ते या बिल्ली की तुलना में अपने मालिक से ज्यादा जुड़े रहते हैं। वे आपके दिन भर की शिकायतें भी सुनेंगे और सहानुभूति के लिए चहचहाएंगे भी।



Click it and Unblock the Notifications
