Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अपने कुत्ते को खिला सकते हैं हम लोगों जैसा खाना
एक अरसे से कुत्ते मनुष्यों के सबसे अच्छे और भरोसेमंद साथी रहे हैं, परिवार का हिस्सा बनकर उनके साथ रहते हैं। इस तरह जब कुत्ते हमारे साथ रहते हैं, तो उनके खाने पीने का भी ध्यान ह्मे ही रखना पड़ता है। वो अच्छा और स्वादिष्ट भोजन खाइए यह ह्मारी ज़िम्मेदारी बन जाती है, क्यों कि कुत्ते हमे नहीं बता सकते हैँ कि उन्हें क्या पसन्द है और क्या ना पसन्द है।
जिन लोगों ने पहले कभी कोई कुत्ता नहीं पाला है उन्हें नहीं पता होता कि कुत्ते क्या खाते हैं। और उलझन में फस जाते हैं कि उन्हें क्या खिलाये। इसी के चलते कई बार गलत भोजन करने से उनके कुत्ते बीमार पड़ जाते हैँ।
इस लिए यह बहुत जरुरी है कि हम उनके सही भोजन को जान लें जिससे आगे चल कर हमारे सबसे अच्छे दोस्त कभी बीमार ना पड़े। तो आइये जाने कुछ ऐसे ही भोजन जो हम उनके खिला सकते हैँ। क्या कुत्तों के लिए कच्चा भोजन स्वास्थ्यवर्धक होता है ?

1. दही
अगर आपको इन गर्मीयों में अपने कुत्ते को कुछ खास और उसकी सेहत के लिये फायदेमंद देना है तो दही सबसे अच्छा है। क्यों कि दही में प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। यह गर्मीयों में आपके कुत्ते को स्वस्थ रखेगा, पर दही देने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें कि दही में किसी भी प्रकार के मीठे का प्रयोग ना हूआ हो क्यों कि यह उसकी सेहत के लिये नुकसान देह साबित हो सकता है।

2. पीनट बटर
पीनट बटर में विटामिन बी, विटामिन ई, नियासिन, और अन्य मिनरल्स होते हैं। जो आपके कुत्ते की सेहत के लिये बहुत फ़ायदेमंद है। पर ध्यान रहे जो भी पीनट बटर आप लें उसमें किसी भी प्रकार के कोई भी प्रीज़र्वटिव ना हों।

3. दलिया
दलिये में फाइबर होता है, यह उन कुत्तोँ के लिये अच्छा जो बूढ़े हो चुके हैं या जिन्हें गेहूं से एलर्जी हैं। दलीय देते वक़्त हमेशा याद रखे कि इसमें किसी भी प्रकार कि कोई भी मिठास ना हो। इसमें प्रोबायोटिक्स भी पाया जाता है जिसकी वजह से कुत्ते फुर्तीले बाने रहते हैं।

4. कद्दू
आपके कुत्ते को उसके खाने में फाइबर, विटामिन ए और बीटा कैरोटीन की जरूरत भी पढ़ती है, यह सब इसको पम्पकिन यानि कद्दू में मिल जायेगा। यह आपके कुत्ते का पाचन तंत्र भी अच्छा रखेगा।

5. अंडे
अंडे में सेलेनियम, राइबोफ्लेविन, सप्लायर और प्रोटीन पाया जाता है जो आपके कुत्ते के लिये बहुत अच्छा है। यह उन कुत्तों के लिए बहुत अच्छा है जो अनुचित पाचन से परेशान हैं। ध्यान रहे की अंडा अच्छे से पका होना चहिए वारना एग वाइट कि वजह से आपकी कुत्ते को बायोटिन कि कमी हो सकती है।

6. शकरकंद
शकरकंद सेहत के लिये बहुत गुनक़ारी है, इसमें विटामिन सी, विटामिन बी -6, मैंगनीज, फाइबर और बीटा कैरोटीन पाया जाता है। यह छोटा छोटा काट कर आप अपने कुत्ते को दें जिससे उसे खाने में आसानी हो। वैसे तो बाजार में बहुत सारी महँगी महँगी खाने की चीज़े उपलब्ध हैं पर यह उनसब में से सबसे सस्ता और किफ़ायती है।

7. सॉल्मन
सॉल्मन मछली में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है जो आपके कुत्ते कि त्वचा और बालोँ के लिये बहुत अच्छा है। यह आपके कुत्ते के पाचन तंत्र को भी बहुत अच्छा रखता है। मछली को अपने कुत्ते को देने से पहले अच्छे से पका लेँ क्यों कि कच्ची मछली में पैरसाइट होते हैं , और जो आपके कुत्ते का पेट ख़राब कर सकते हैं।

8. सेब
सेब में विटामिन ए, विटामिन सी और फाइबर होता है, पर सेब खिलाते वक़्त ध्यान रखें कि आपका कुत्ता इनके बीज ना खये क्यों कि यह उनके कुत्तों लिये नुकसान देह साबित हो सकते हैं।

9. चावल
कोई भी चावल फ़िर चाहे वो ब्राउन हो या व्हीट आप दोनो ही चावल आपने कुत्ते को दे सकते हैं। ब्राउन चावल में प्रोटीन होता हैं वाही व्हीट चावल आसानी से पच जाता क्यों कि इससे में कार्बोहाइड्रेट होते हैं

10. ग्रीन बीन्स
ग्रीन बीन्स में विटामिन सी, विटामिन के , मैंगनीज और फाइबर होता है। अगर आपका कुत्ते का वजन बढ़ रहा है तो उससे ग्रीन बीन्स यानि मटर खिलाए। इसमें कैलोरी कम होती हैं और आपके कुत्ते का पेट् भी अच्छा रहेगा।

11. लीन मीट
लीन मीट में सुअर का मांस और चिकन आता है, इसमेँ प्रोटीन, अमीनो एसिड, और विटामिन बी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें राइबोफ्लेविन नियासिन,थिमाइने , प्यरीडॉक्सीड भी पाया जाता है। इस सब विटामिन से आपके कुत्ते के शरीर को ऊर्जा मिलेँगी और उसके पाचन तंत्र अच्छा रहेगा।

12. पनीर
पनीर में काफी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, इससे उसे प्रोटीन मिलेंगे जो उसकी सेहत के लिये बहुत अच्छा है, पर पनीर खिलाते वक़्त ध्यान रहे कहीं आपके कुत्ते को डेयरी उत्पादों से एलेर्जी तो नहीं है।

13. मटर
मटर में विटामिन बी,पोटेशियम और फास्फोरस पाया जाता है। इससे आप फ्रोजन आपने कुत्ते को दें तो उसे पसन्द आयेगा।

14. अनानास
अनानास ज्यादा तर कुत्तोँ को पसंद होता है क्यों कि यह मीठा होता है। इसमें पोटेशियम और कैल्शियम भी पाया जाता है।

15. पॉपकॉर्न
क्यों चौक गये जी हाँ पॉपकॉर्न भी आप अपने कुत्ते को देँ सकते हैं, लेकिन बिना नमक या मक्खन के। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है जो कुत्ते कि हड्डियां के लिये बहुत अच्छा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
