Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
फिश बाउल को साफ करने के सिंपल तरीके
अक्सर लोगों के घरों में मछलियां पाली जाती हैं। अपने लिविंग रूम में एक छोटा सा फिश बाउल रखने से मन को शांति महसूस होती है मगर उसमें से आने वाली बदबू पूरे कमरे में फैल जाती है। यह अजीब सी बदबू होती है जो घर के अंदर हमारा रहना दूभर कर देती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस फिश बाउल को साफ करना मुश्किल है। आप हसे साफ-सुथरा और फ्रेश बना सकते हैं , वो भी केवल कुछ घरेलू सामग्रियों की सहायता से।
बोल्डस्काई आज आपके साथ ऐसे टिप्स बांटेगा जिसमें आपको पता चलेगा कि फिश बाउल को किस तरीके से साफ किया जाए कि उसमें आने वाली बदबू खतम हो जाए। मछली का बाउल कांच का होता है इसलिये हमेशा सर्तक रहना चाहिये। फिश बाउल को साफ करने से पहले मछलियों को किसी दूसरे स्थान पर पानी भर के रख दें। तो चलिये शुरुआत करते हैं अपने फिश बाउल को साफ करने की -

सिरका
सिरका और पानी एक साथ मिक्स कर के बाउल में डाल दें। फिर 15 मिनट के बाद उसे साफ पानी से धो लें। सिरका बाउल की महक को दूर करेगा।

बेकिंग पाउडर
तीन महीने में एक बार बेकिंग पाउडर का प्रयोग करें। इससे हरी काई के पडे़ निशान साफ हो जाएगें।

नींबू
नींबू का रस बाउल में डालें और स्क्रबर से साफ करें। फिर साफ पानी से बाउल को धो लें। इससे बाउल चमकदार बनेगा और उसमें महक भी नहीं आाएगी।

नमक
अगर घर पर काला नमक को तो उसे मुठ्ठी भर बाउल में डाल दें , फिर उपर से हल्का पानी डालें। हाथों से बाउल को साफ करें और दाग छुड़ा लें।

साबुन का प्रयोग
साबुन से दाग साफ हो सकता है लेकिन बाउल में आने वाली बदबू दूर नहीं की जा सकती।

ब्लीच
1 चम्मच ब्लीच को पानी के साथ मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट से बाउल को साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
