Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
पिल्ले के दांतों की देखभाल के लिए टिप्स
क्या आप अभी - अभी अपने घर में एक नन्हा सा पिल्ला लाएं है और उसे बहुत प्यार से रखना चाहते है। आप उसकी देखभाल को लेकर बहुत सजग है, तो क्या आपने पिल्ले के दांतों की देखभाल के बारे में सोचा है। जिस तरह पिल्ले की बॉडी को आप साफ रखने की हर कोशिश करते है, उसे शैम्पू से नहलाते है और कंडीशनर आदि लगाते है, उसी तरह से दांतों को साफ रखना भी जरूरी होता है। पिल्ले के दांतों की सफाई करने के काम को अपने शेड्यूल में शामिल कर लें, ताकि वह कई बीमारियों से दूर रहे।
पिल्ले के दांतों की देखभाल बहुत कठिन काम होता है, ठीक वैसे ही जैसे छोटे बच्चे का। इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी और कई बातों को ध्यान में रखना पड़ेगा। इसके लिए सबसे पहले आपको सलाह दी जाती है कि आप जानवरों के डॉक्टरों या दांतों के डॉक्टरों के पास जाएं और उनसे सही सलाह लें कि आप अपने कुत्ते के मुंह को किस प्रकार स्वच्छ और दांतों को किस प्रकार साफ रख सकते है। पिल्ले के दांतों को साफ रखने के टिप्स निम्म प्रकार हैं :
क्या कुत्तों के लिए कच्चा भोजन स्वास्थ्यवर्धक होता है ?

1) पिल्ले के दांतों को ब्रश कराएं : जब भी आप अपने पिल्ले के दांतों को ब्रश कराएं तो उसे गोद में लिटा लें और उसका मुंह खोलकर अपने हाथों से उसे ब्रश करवाएं। इससे उसके दांत अच्छी तरह साफ हो जाएंगे। इस प्रक्रिया में आपको बाकी लोगों की मदद भी लेनी पड़ सकती है। पिल्ले को बच्चे की तरह दुलारकर अपने पास बैठाकर ही ये काम करवाया जा सकता है, ऐसा करने में आपको बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कुछ ही देर में ऐसा आसानी से हो जाएगा।
2) जल्द ही शुरू करें : जब पिल्ला छोटा हो या जबसे वह थोड़ा स्ट्रांग हो जाएं, तभी से उसके दांतों को साफ करने लगे, इससे उसकी ब्रशिंग की आदत बन जाएगी। वरना बाद में वह नहीं करवाएगा और उसे ऐसा करवाने में अड़चन आएगी। पिल्ला जब बड़ा हो जाता है तो उसमें ज्यादा फुर्ती और ताकत आ जाती है, ऐसे में उसे काबू करना भी मुश्किल हो जाएगा।
3) सही पेस्ट का इस्तेमाल : पिल्ले के दांतों को सही पेस्ट से ब्रश करवाएं। आप चाहें तो डेंटिस्ट से सही पेस्ट लिखवा लें और उसे ही यूज कर लें। इससे उसके दांतों में गंदगी जमा नहीं होगी। पिल्ले के लिए सही पेस्ट खरीदने के लिए आप पेट स्टोर भी जा सकते है।
4) टॉय चबाना : पिल्ले को एक टॉय या की दें जिसे वह दांतों से चबा सके, इससे उसके मसूडों और नए दांतों की एक्सरसाइज होगी। इस तरीके से पिल्ला आपके घर को अन्य सामान को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
5) पशु चिकित्सक के पास रेगुलर जाएं : अगर आपके पिल्ले के मुंह से कुछ दिनों से ज्यादा बदबू आ रही हो, तो उसे पशु चिकित्सक के पास ले जाएं। वह उसका सही तरीके से परीक्षण करके बताएंगे कि उसे क्या समस्या है और उसका उपचार भी करेगें। अगर आप ऐसा नहीं करेगें तो आपके प्यारे पिल्ले को दांतों में दर्द भी को सकता है या फिर सड़न की समस्या हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
