Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कुत्ते को लगी हो चोट तो अपनाएं ये तरीके
पालतु जानवरों में कुत्ता सबसे ज्यादा प्यारा होता है, क्योंकि कई बार वह काफी फ्रेंडली हो जाता है। वह ईमानदार, मनोरंजक और मददगार होता है। पर कुत्ते इंजुरी को लेकर काफी सेनसेटिव होते हैं। अगर उसे चोट लग जाए तो कठोर तरीके से आप उनका ईलाज नहीं कर सकते।
कुत्ते को इंजुरी किसी एक्सीडेंट, दूसरे कुत्ते के साथ लड़ाई या इंफैक्शन की वजह से हो सकता है। पर क्या आप कुत्ते की इंजुरी के ट्रीटमेंट के बारे में जानते हैं? अगर आपके पास अपना कुत्ता है तो आपको प्राथमिक उपचार के बारे में जानना ही चाहिए।
कुत्ते की इंजुरी को ट्रीट करने के कुछ खास स्पेट्स होते हैं। आइए हम आपको इन स्टेप्स के बारे में बताते हैं।

1. एप्रोच
चोट लगने के बाद कुत्ता दर्द से भयभीत हो जाता है। उनके लिए यह एक तरह से सदमे की स्थिति होती है। इस स्थिति में अगर आप जल्दबाजी और हड़बड़ी करेंगे तो आपका कुत्ता उग्र हो सकता है या फिर डर कर भाग सकता है। इसलिए अगर कुत्ते को चोट लगी है तो उनके साथ नरमी और शांति से पेश आएं। कुत्ते को यह एहसास होना चाहिए कि वह आपके साथ सुरक्षित है। ट्रीटमेंट की दिशा में उठाया गया यह पहला महत्वपूर्ण कदम है।
2. अच्छे से देखें
कुत्ते के पास पहुंचने के तुरंत बाद कुत्ते या चोट को न छुएं। कोई भी कदम उठाने से पहले कुत्ते के हावभाव और मूवमेंट को अच्छी तरह देखें। अगर कुत्ता गुर्रा या भौंक रहा हो तो उनसे प्यार न जताएं। हो सकता है डर में कुत्ता आपको काट ले। साथ ही जख्म को भी अच्छे से जांचें परखें। आपको सबसे पहले चोट की गंभीरता के बारे में जानना चाहिए।
3. कुत्ते को बांध दें
अगला महत्वपूर्ण कदम यह है कि कुत्ते को किसी पेड़ या खंभे से बांध दें। इससे आप भी सुरक्षित रहेंगे और कुत्ता भी शांत रहेगा। कुत्ते को बांधने के लिए आप किसी रस्सी, कपड़ा या चैन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब तक आप ऐसा न करे लें, उनके जख्म को न छुएं। हो सकता है छूने से चोट का दर्द और बढ़ जाए। वह आगबबूला हो जाए और भाग जाए। इसलिए कुछ भी करने से पहले उसे जरूर बांध लें।
4. प्राथमिक उपचार
जब कुत्ता शांत हो जाए और आप से पूरी तरह फ्रेंडली हो जाए तो उसे इस तरह सुला दें ताकि जख्म दिखाई दे। अब रूई पर हाइड्रोजन परआक्साइड डाल कर सावधानीपूर्वक और धीरे—धीरे जख्म को साफ करें। ऐसा करते समय कुत्ते को आराम से पकड़े रहें। इस स्टेप में अगर आप किसी और की मदद लेंगे तो अच्छा रहेगा। आप जख्म को साफ करने के लिए किसी एंटीसेप्टिक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. पट्टी बांधें
जख्म को साफ करने के बाद आप समझ जाएंगे कि यह कितना गंभीर है। अगर घाव बहुत गहरा हो तो डाक्टर की मदद लें। पर अगर आपको लगे कि यह अपने आप ठीक हो सकता है तो जख्म को ढंकने के लिए ड्रेसिंग पैड और कॉटन का इस्तेमाल करें। जख्म को ढंकना बेहद जरूरी होता है क्योंकि यह इंफैक्शन को फैलने से रोकता है।
यह कुछ स्टेप्स थे जिन्हें आप कुत्ते की इंजुरी के ट्रीटमेंट में अपना सकते हैं। और हां, अगर पहले आपका कोई अनुभव न रहा हो तो, ऊपर बताई गई बातों को गली के कुत्तों पर लागू न करें।



Click it and Unblock the Notifications
