Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
बूढे हो रहे कुत्ते की कैसे करें देखभाल
क्या आपने कभी सोंचा है कि कुत्ते भी बूढे होते हैं? जी हां, वो भी इंसानों की ही तरह बूढे होते हैं और उनके शरीर में भी इंसानों की तरह बूढे हो जाने पर तमाम रोग हो जाते हैं। अगर आपके घर पर कुत्ता पला हुआ है, जिसकी उम्र अब काफी बढ चुकी है तो, उसका विशेष ध्यान रखना शुरु कर दें। बूढे कुत्ते समय के साथ कमजोर होना शुरु हो जाते हैं और उन्हें हड्डी की भी समस्या हो जाती है। उन्हें मूड में भी चेंज आना शुरु हो जाता है। यहां पर कुछ टिप्स दिये हुए हैं जिसकी मदद से आप अपने बूढे हो रहे कुत्ते की देखभाल कर सकते हैं।

बूढे हो रहे कुत्ते की कैसे करें देखभाल
1. डाइट: आपके कुत्ते की डाइट भी उसकी उम्र के साथ बदल जानी चाहिये। बुढापे में उन्हें हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन खिलाना चाहिये। उनके आहार में खूब सारा विटामिन ई, ओमेगा 6 फैटी एसिड और बीटा-कैरोटीन होना चाहिये। इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढे़गी और उनका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा।
2. पशु चिकित्सक से मिलें: साल में दो बार कुत्ते का ब्लड टेस्ट करवाना जरुरी है। इससे कुत्ते की बीमारी का पहले से पता चलेगा।
CLICK: कुत्ते को ना खिलाएं ये खाना
3. खेल: कुत्ते को बाहर ले जा कर टहलाने से अच्छा है कि आप उसे मानसिक रूप से भी मजबूत बनाएं। अपने कुत्ते के साथ दिमागी खेल खेलिये और उन्हें एक्टिव बनाइये।
4. वजन चेक करें: बूढे कुत्ते जल्दी ही उम्र के साथ मोटे होते चले जाते हैं। इससे उन्हें अर्थराइटिस की बीमारी होने की संभावना हो जाती है और उनके शरीर में पेन होना शुरु हो जाता है। इसलिये आपको उनके वजन पर थोड़ा ध्यान देना होगा। उन्हें बाहर टहलाएं और उनके साथ खेल खेलें।
5. उम्र बढ़ने की वजह से कुत्ते काफी उत्तेजित हो होने लगते हैं या फिर चिंतित होना शुरु हो जाते हैं। अपने कुत्ते को वही काम करने दें , जिससे उन्हें खुशी मिलती हो।



Click it and Unblock the Notifications
