Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
मधुमेह से ग्रस्त कुत्ते को क्या खिलाएं
मधुमेह एक ऐसी सामान्य बीमारी है जो व्यस्कों, बच्चों और पालतू जानवरों में बराबर रूप से होती है। 70 के दशक के बाद से तो पालतू जानवरों में मधुमेह की समस्या तीन गुणा बढ़ गई। शुरुआत में तो मधुमेह के डाइग्नोसिस के बाद मालिकों को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्हें समझ नहीं आता कि वह अपने पालतू जानवर का किस तरह से ख्याल रखे या उनकी देखरेख कैसे करे। हालांकि आप में से कई लोग कुछ समय बाद खुद ब खुद यह सीख गए होंगे कि आपको क्या करना है। याद रहे अगर आपके कुत्ते का एक बार मधुमेह के लिए डाइग्नोसिस हो गया तो इसका मतलब यह है कि वह उम्र भर के लिए मधुमेह की चपेट में आ गया।
पिल्ले के दांतों की देखभाल के लिए टिप्स
अगर आपका कुत्ता मधुमेह से ग्रस्त है तो आमतौर पर यह टाइप—1 मधुमेह ही होगा। ऐसे में आपको उनके डाइट का विशेष रूप से ख्याल रखना पड़ेगा। इस बात को सुनिश्चित करें कि वह अच्छे से भोजन कर रहा हो। साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना पड़ेगा कि वह क्या खा रहा है और क्या नहीं खा रहा है।

ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन
मधुमेह से ग्रस्त कुत्ते के के भोजन में फाइबर के साथ—साथ प्रोटीन भी प्रचूर मात्रा में होनी चाहिए। मधुमेह के दौरान कुत्ते की सेहत के लिए फाइबर काफी अहम होता है। यह मनुष्य की तरह ही है, क्योंकि हमें भी मधुमेह के दौरान फाइबर और आइरन लेने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि भोजन के बाद ब्लड सुगर की मात्रा में उतार—चढ़ाव को नियंत्रित किया जा सके और शरीर सामान्य रहे। कुत्ते के लिए फाइबर से प्रचूर भोजन में आप पालक, बिना चर्बी वाले मांस आदि का चुनाव कर सकते हैं।
फाइबर के महत्व को ऐसे समझें
कुत्ते का मालिक होने के नाते आपको पता होना चाहिए कि फाइबर कितने तरह के होते हैं और कुत्ते को कौन सा फाइबर दिया जाना चाहिए। आमतौर पर फाइबर दो तरह के होते हैं— एक जो घुलनशील होता है और दूसरा जो अघुलनशील होता है। मधुमेह से ग्रस्त कुत्ते के लिए औसत मात्रा में फाइबर भी पर्याप्त होगा। हालांकि आपको कुत्ते को घुलनशील फाइबर देने से बचना चाहिए।
कार्बोहाइड्रेट के महत्व को ऐसे समझें
कार्बोहाइड्रेट खाने के बाद ब्लड सुगर लेवल में उतार—चढ़ाव आता है। अपने कुत्ते को कभी भी बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट न दें। मधुमेह की स्थिति में आप मौसमी, संतरा, पपीता आदि फल और कम ग्लिकेमिक वाले भोजन भी कुत्ते को दे सकते हैं।
ट्रीटमेंट और मॉनिटरिंग
अपने कुत्ते को मधुमेह के लिए सही भोजन देने के साथ—साथ ब्लड सुगर लेवल पर भी ध्यान रखें। साथ ही आप कुत्ते को इंसुलिन की सही मात्रा देना भी न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
