Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
कैसे करें सर्दियों में कुत्ते की देखभाल
सर्दियों की शुरूआत होते ही आपको अपने कुत्ते का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। सभी कुत्तों को फर वाला कोट या शॉल नहीं मिल पाता है लेकिन अगर आपके घर में कोई कुत्ता पला हुआ है तो सर्दियों के दिनों में उसकी खास देखभाल करने की जरूरत है।
सर्दियों के मौसम में कुत्तों को ज्यादा तकलीफ होती है, अगर आपके पास उन्हे घर के अंदर सुलाने की जगह नहीं है तो उन्हे और ज्यादा तकलीफ हो सकती है। सर्दियों में कुत्तों की देखभाल के लिए खास टिप्स इस प्रकार हैं-
कुत्ते को लगी हो चोट तो अपनाएं ये तरीके

खुराक: जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आएं, आप कुत्ते को ठंडी चीजें खिलाना बंद कर दें। उसे चावल आदि न दें। उसे ऐसी चीजें खाने को दें, जो उसे गर्मी और ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा दें। उनके लिए रात को भी कुछ खाने को रखें।
गर्म बिछाने वाला दें: अपने कुत्ते के लिए शेड तैयार कर दें ताकि वह ठंड से बचा रहें। उसे गर्म बिस्तर जैसे फटा कम्बल आदि बिछाकर बैठा दें, इससे उसे गर्माहट मिलती रहेगी।

आग या लैम्प से दूर रखें: अगर आपके घर में कुत्ता है तो उसे गर्म बिस्तर दें, लेकिन उसे पास आग या लैम्प आदि न रखें, इससे वह जल सकता है।
कुत्ते को पर्याप्त पानी पिलाएं: सर्दियों के दिनों में कुत्ते पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, इससे उन्हे सर्दी लगने का खतरा ज्यादा रहता है। अपने कुत्ते को दिन में कम से कम दो लीटर पानी पिलाएं। इससे उसके पेट में पानी बना रहेगा और उसे सर्दी नहीं लगेगी।

नहला कर अच्छे से सुखाएं: सर्दियों के दिनों में अपने कुत्ते को नहलाने के बाद अच्छी तरह धूप में बैठाकर सुखा दें। इससे उसे सर्दी नहीं लगेगी।
स्पेशल उपचार दें: सर्दी के मौसम में आप पशु चिकित्सक को दिखा दें, वह उसे विशेष दवाएं दे सकते हैं जिससे उसे सर्दी से राहत मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
