Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
अगर करते हैं अपने पालतू जानवर से प्यार तो ऐसे रखें उसका ख्याल
बदलते वक्त के साथ पालतू जानवर घर के मेंबर बन गए हैं। आज कल तो हर घर में कोई न कोई पेट देखने को मिल ही जाता है। वास्तव में ये इतने प्यारे होते हैं कि किसी का भी दिल इन पर आ जाए।
कभी सोचा है कि आप पूरे दिन की थकान के बाद जब घर लौटेंगे तो घर में आपका प्यारा डॉगी आप से खेलने के लिए तैयार होगा और उसे देखकर आपकी सारी थकान गायब हो जाएगी।
कुछ लोग घर में पल रहे पालतू जानवरों को बिल्कुल भी प्यार नहीं देते और तो और उसे उल्टा मारते-डांटते रहते हैं। यह अच्छी बात नहीं है क्योकि इससे वे खफा हो जाएंगे और आपसे भी प्यार नहीं करेंगे।
तो अगर आपके घर में भी एक मासूम सा कुत्ता या बिल्ली है तो इनका ख्याल रखें और इन जरुरी बातों पर ध्यान दें।

1 ग्रूमिंग
अगर आपके पालतू जानवर को ग्रूमिंग की जरुरत है तो ही करें। और अगर उन्हें नहीं पसंद तो बिलकुल ना करें। जरुरी नहीं हर जानवर को ग्रूमिंग पसंद हो लेकिन उन्हें कभी कभी ग्रूमिंग की जरुरत पड़ती ही है, क्योंकि उनके बाल कई बार गंदे हो जाते हैं। ग्रूमिंग यानि उनकी त्वचा में थोड़ा तेल लगाना।

2. खाना खिलाएं
उन्हें सही सही मात्रा में खाना दें। ना बहुत ज्यादा, ना बहुत कम। कम देंगे तो भूख की वजह से वो आपके झूठे चबाने लगेगा और कुपोषण का भी शिकार हो सकता है। साथ ही अगर आप उसे ज्यादा खाना देंगे तो उसे उल्टियाँ, पेट में दर्द और मोटापे का शिकार भी होसकता है। और एक बात आपको यह भी पता होना चाहिए कि वो कब भूखें हैं और कब सिर्फ वो आपका ध्यान खीचने के लिए आपको परेशान कर रहे हैं। जैसे जब घोड़ा भूखा होगा तो खिड़की से मुँह बाहर कर के अपना चारा खायेगा, वही हम्सटर पेट भर के खाना खाने के बाद भी आपका ध्यान अपनी तरफ खीचने की कोशिश करेगा।

3 बर्तन साफ़ करें
क्या आप पूरे एक ही महीने एक प्लेट में खाना खाएंगे, या एक गिलास, कप या मग कुछ भी पींगें। नहीं ना। तो फिर महीने में एक बार अपने पालतू जानवर के बर्तन जरूर साफ़ करें।

4. अपने पालतू जानवरों पर ध्यान दीजिये
वैसे तो हर जानवर अपने ऊपर ध्यान खीचने की कोशिश करता है लेकिन कुत्ते कुछ ज्यादा ही करते हैं। जैसे अगर आप उन से हाय कहेंगे या कैसे हो वो नहीं समझ सकते हैं लेकिन इससे उन्हें लगता है कि आप उन्हें देख रहें हैं।

5. अपने कुत्ते को टहलने ले जाएँ
कुत्तों के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरुरी हैं इसके लिए उन्हें भी एक्सर्साइज़ की जरुरत है जिससे वो शारीरिक और मानसिक रूप से, स्वस्थ रहें। कुत्तों को घर में, केनल में एक जगह जंजीर से बंधा रहना पसंद नहीं है। उन्हें भी बहार घूमना पसंद है साथ उससे वो दूसरे कुत्तों से भी मिल पाएंगे। अगर आपने कुत्ता नहीं पला है या आपके पास कोई और जानवर है तो उसके लिए एक्सर्साइज़ का और कोई तरीका ढूढ़ें।

6 फिजिकल कांटेक्ट
अपने पालतू जानवर से फिजिकल कांटेक्ट जरूर रखें इससे उनके करीब जाने का मौका मिलता है। और वो आपके और करीब आजाते हैं। अपने पेट के साथ खेले, घास में उसके साथ बैठे और उसके साथ पागलपन जैसी हरकते करें।

7 जानवर को बच्चा ना बनाएं
कभी भी किसी भी जानवर को बच्चे की तरह बर्ताव ना करें। खास कर कुत्तों से क्योंकि उनके अंदर असुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना ठीक नहीं होगा उन्हें लीडरशिप की जरुरत है। इसलिए आगे बढ़ें और उनके लिए एक्साम्पल बने।

8 जानवर को मारे नहीं
अपने पालतू जानवर के साथ ऐसा कुछ ना करें जिससे उसे चोट आये। क्योंकि वो कमज़ोर होते हैं और इसकी वजह से वो आपको ना पसंद भी कर सकते हैं। और अगर आप लगती से उन्हें मार भी देते हैं तो उनसे माफ़ी भी मांग लें उन्हें कुछ खाने के लिए दें या फिर उनके सर पर हाथ फेर दें।

9 उसे डॉक्टर के पास ले जाएं
अपने पालतू जानवर को डॉक्टर के पास जरूर ले जाएँ। हो सकता है यह उसे पसंद ना आये और उसे परेशानी भी हो लेकिन कुछ महीनो में एक बार उसे डॉक्टर के पास जरूर ले जाएँ।

10 उसे डराएं नहीं
आप पालतू जानवर के मालिक हैं, तो उसे डराएं नहीं जैसे उसे थप्पड़ या उसे खीचें नहीं। इससे वो आपकी बात भी नहीं सुनेगा साथ ही आपको अपने दुश्मन की तरह देखेगा।

11 अपना आपा ना खोएं
आपका पालतू जानवर आपकी शब्दों की भाषा को नहीं समझता है तो उससे बोलें ही नहीं बल्कि कर के भी दिखाएँ। जिसके लिए आपको बहुत सबर की जरुरत पड़ेगी। वरना वो आपको पागल समझेगा।



Click it and Unblock the Notifications