Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
पालतू जानवर होने पर कैसे करें घर की सफाई
अगर घर में पालतू जानवर हो, तो अलग सी रौनक रहती है। आप उनकी केयर करते हैं, उन्हे प्यार करते हैं और बच्चों की तरह पालते हैं। कुत्ते सबसे वफादार जानवर होते हैं, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है। लेकिन, अगर घर में कोई पालतू जानवर होता है तो घर में सफाई और रखरखाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
आप घर को जिस तरह से रखना चाहते हैं, जानवर अपनी खिलंदड प्रवृत्ति के कारण उसे वैसा रहने नहीं देते है और घर को गंदा भी कर देते हैं। जानवरों के शरीर के बाल भी घर पर जगह-जगह बिखरे रहते हैं। बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार पालतू जानवर होने पर घर की सफाई करें:

सही नस्ल का चयन: सबसे पहले जानवर को पालने से पहले ही जान लें कि इसकी नस्ल क्या है। अगर उसके शरीर पर ज्यादा बाल झड़ते हों, तो न ही पालें तो बेहतर होगा। हल्के बालों वाले जानवर को पालना बेहतर होता है।
बालों की देखभाल: अगर जानवर के बाल झड़ते रहेगें तो घर साफ करने का कोई फायदा नहीं होगा। ऐसे में आप जानवरों के बालों की देखभाल ही करें। उसे नियमित नहलाएं और पुराने तौलिये से लपेट कर रखें। उसके लिए ड्रेस बना दें। बालों को स्वस्थ रखने वाली दवा व क्रीम लगाएं।

कारपेट, कपड़े और अपहोलेस्ट्री: जब भी घर को साफ करें, तो बाल चिपकाने वाले हिस्सों; जैसे- कॉरपेट, बेडशीट, बिस्तर, सोफा आदि को अच्छी तरह झाड़ लें। सप्ताह में एक बार वैक्यूम क्लीनर से साफ कर लें।

दाग: जानवरों के मल या मूत्र करने पर शीघ्र ही सफाई करें। वरना दाग रह जाते हैं। कॉरपेट सबसे ज्यादा जल्दी खराब होती है, इसलिए इस बात का सबसे ज्यादा ध्यान रहना ही चाहिए।
कमरे की साज-सज्जा: अगर आपका ड्राईंग रूम बहुत ज्यादा मंहगे सामान से सजा हुआ है तो उसे जानवर की पहुंच से दूर रखें। कमरे को सिर्फ गेस्ट के आने पर ही खोलें। सभी वस्तुओं की दिन में एक बार डस्टिंग कर दें। इससे सफाई बनी रहती हैं।

फर्श को बचाएं: पशुओं को पंजे गढ़ाने की आदत होती है, ऐसे में अगर घर के कमरों में पीवीसी शीट वाली फर्श बिछी होती है तो निगरानी रखने की आवश्यकता होती है। वरना जानवर उसे फाड़ सकता है या खराब कर सकता है।
प्रशिक्षण दें: सबसे बेहतर विकल्प यह है कि अपने पशु को प्रशिक्षण दें। उसे टॉयलेट ट्रेनिंग के साथ-साथ घर में कहां बैठना है, इस बात की ट्रेनिंग भी दें



Click it and Unblock the Notifications
