Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
पालतू जानवरों से होने वाली एलर्जी से बचने के उपाय
कुछ लोगों को जानवरों के बालों से काफी एलर्जी होती है। अगर आपके साथ ऐसा ही है तो आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
कुत्तों और बिल्ली से एलर्जी सबसे ज्यादा होती है। एलर्जी न सिर्फ इनके बालों से होती है बल्कि ये एक जगह से दूसरी जगह जाने पर भी बैक्टीरिया ट्रांसफर कर देते हैं।
READ: अपने प्यारे से कुत्ते की सेहत का कैसे रखें ध्यान
इन पैट्स को साफ रखना ही निदान नहीं बलिक आपको कई अन्य बातों का भी विशेष ध्यान रखना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किस प्रकार पालतू जानवरों से होने वाली एलर्जी से खुद का बचाव करें:

पशु के बारे में जान लें: आप जिस भी जानवर को पालने वाले हों, उसके बारे में पूरी जानकारी रखें कि उसके बाल कितने समय पर झड़ने लगते हैं। खाज की बीमारी किस मौसम में होने के चांसेस ज्यादा रहते हैं। पशु की शारीरिक बनावट के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानें। उसके बालों पर विशेष ध्यान दें।

प्रशिक्षित करें: किसी भी पशु को घर में पालने के बाद उसे हर दिन थोड़ा-थोड़ ट्रेन्ड करें। इससे उसकी आदतों में सुधार होगा। उसकी आदतों को इतना अच्छा बना दें कि हर कोई उसके साथ एंजाय करे।

साफ रखें: अपने पालतू जानवर को साफ रखें। उसे हर दिन नहलाएं और अच्छे पैट शैम्पू का इस्तेमाल करें। बाहर के जानवरों के सम्पर्क में आने से बचाएं।

बच्चों को बतलाएं: पशुओं को ही सिर्फ ठीक करने से कुछ नहीं होगा। अपने घर के बच्चों को पालतू जानवरों के साथ सुरक्षा बरतने को कहें। उन्हे बताएं कि उन्हे अपने पशुओं को किस तरह हैंडल करना चाहिए।

रेगुलर चेक-अप करवाएं: अपने घर के पशुओं का रेगुलर चेकअप करवाएं। उन्हे आवश्यक वैक्सीन लगवाएं। इससे न सिर्फ आपका जानवर सुरक्षित रहेगा, बल्कि आपके घर के सदस्य और बच्चे भी सुरक्षित रहेगें।
READ: इन 10 तरीकों से रखें अपने पपी का ख्याल
बेडरूम में न आने दें: कोई भी जानवर हों, उसे बेड पर न लेटने दें। उसे कम से कम ही बेडरूम में आने दें, इससे आपके सोने का स्थान, उसके बालों से रहित होगा और आपको एलर्जी होने के चांसेस बहुत कम हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications