Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ऐसी कौन सी बातें हैं जो आपके कुत्ते को बिल्कुल पसंद नहीं
ऐसी बहुत सी बातें हैं जो अक्सर पालतू जानवरों को अपने मालिक दृारा किया जाना पसंद नहीं आता। उदाहरण के तौर पर कभी-कभी हमें अपने कुत्ते पर इतना प्यार आता है कि हम अपनी भावनाओं को उस पर जबरदस्ती थोपने की कोशिश करते हैं।
READ: डॉग्स को हड्डियां खिलाने से सम्बंधित तर्क-वितर्क
हमे लगता है कि हमारे कुत्ते को हमारा कस के गले लगाना अच्छा लग रहा है, लेकिन असल में उसे बुरा लगता है। हम सब में बुरी आदतें होती है लेकिन हमे ऐसा लगता है कि वो हमे वैसे ही पसंद करते हैं पर ऐसा नहीं है।
READ: क्या आपका कुत्ता बीमार है पहचानिए लक्षण
आपके कुत्ते आपकी कई आदतों से परेशान हो जाते हैं। इसलिये आगे से अपने कुत्ते से प्यार करने से पहले यह जान लें की उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं।

1. कुत्ते को थपथपाना
बहुत से लोग प्यार से अपने कुत्ते को थपथपाते हैं, हो सकता है यह आपको पसंद हो लेकिन आपके कुत्ते को नहीं। अगर आपका कुत्ता थपथपाते वक़्त अपना चेहरा हटा लेता है तो वह इसे बिलकुल पसंद नहीं कर रहा है। खास कर तब जब कोई बाहरी यह सब करता है।

2. जब आप अपने कुत्ते को गले लगाते हैं
हो सकता है यह आपको आश्चर्य हो लेकिन यह सच है कि कई सारे कुत्तों को गले लगाना पसंद नहीं है। इंसानो में जब हम एक दूसरे के गले लगते हैं तो उससे हम अपना प्यार ज़ाहिर करते हैं। लेकिन कुत्तों में ऐसा नहीं होता है। कुत्ते जब अपना हाथ किसी कुत्ते की पीठ पर रखते हैं तो वे अपना प्रधानता दिखाते हैं। और यही जब आप उसके साथ करते हैं तो आपके कुत्ते को लगता है कि आप उसके ऊपर रॉब दिखा रहें हैं। इसी वजह वो डर जाते हैं और काट लेते हैं।

3. छेड़खानी
कुत्तों से छेड़खानी करने में लोगों को बहुत मज़ा आता है और यह अक्सर बच्चे ज्यादा करते हैं जिसके चलते कुत्ते उन्हें काट लेते हैं। कुत्ते हमे बोल कर नहीं बात सकते कि जब हम उनके कान या पूछ खीचते हैं तो उन्हें बुरा लगता है। तो अगली बार अपने बच्चों को समझाएं कि उनके लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।

4. जब आप उन्हें चेन से बांधते हैं
कुत्तों जब आप टाइट चेन बांधते हैं तो उससे वो परेशान हो जाते हैं। यह चेन अगर ढीली होती हैं तो उन्हें अपनी आज़ादी का एहसास होता है। कुत्ते की चेन ढीली होगी तो वह आपके साथ आराम से वॉक पर जाएगा। वहीँ अगर आप टाइट चेन बंधेंगे तो वह सब के ऊपर बौकेगा और काटने दौड़ेगा।

5. कोई ऐसा जिसे वह पसंद नहीं करता है
अगर आपका कुत्ता आपके किसी फ्रेंड को पसंद नहीं करता है तो उससे कुत्ते को दूर रखें। कुत्ते के लिए आप उसकी हिफाज़त करेंगे, और वह चाहता है कि आप उसकी दूसरों से रक्षा करें। अगर कुत्ते को आपके माता-पिता, साथी या दोस्तों के साथ रेहाना पसंद है तो आपको तुरंत पता चल जाएगा।

6. आप व्यस्त रहते हैं
अगर आप बहुत व्यस्त हैं तो यह आपके कुत्ते को बिलकुल पसंद नहीं आएगा। उन्हें आपके ध्यान की जरूरत पड़ती है। जब आप अपने कुत्ते के साथ समय नहीं बिताते हैं तो उसे लगता है कि आप उनसे प्यार नहीं करते हैं। आप थक के घर आते हैं और खाना खा के सो जाते हैं और जो फ्री टाइम मिलता है उसमें टीवी देखने लग जाते हैं। यह आपकी सेहत के लिए तो बुर है ही साथ आपके कुत्ते के लिए भी। इसलिए थोड़ा टाइम निकल कर अपने कुत्ते के साथ वॉक पर जाएँ।

7. नियम ना हों
आप माने चाहे ना माने आपके घर में पल रहे पालतू जानवर के लिए कुछ रूल्स होने चाहिए। घर में पालतू जानवर भी बच्चे की तरह होते हैं और उनकी भी कुछ सीमायें होती हैं। जैसे बच्चों को अगर सही रूल्स सिखाएं जाएँ तो वे बड़े हो कर अच्छे इंसान बनते हैं वैसे ही कुत्तों के साथ भी है। कुत्तों को सिखाएं कि घर में रहने के लिए उनके ऊपर कुछ रूल्स लागु होते हैं। जिसे मामने से वे सबसे सभ्य तरीके से पेश आएंगे।

8. जब आप उसे उठाते हैं
क्या जब आपको कोई सुबह जल्दी उठता है तो आपको अच्छा लगता है नहीं। वैसे ही आपके कुत्ते के साथ भी है, उसे भी पूरी नींद की जरुरत पड़ती है। अगर आप बोर हो रहें है इसका मतलब यहाँ नहीं की आप अपने कुत्ते की नींद ख़राब करें। यही अपने बच्चों को भी सिखाएं। और अपने कुत्ते की नींद ना ख़राब करें।



Click it and Unblock the Notifications
