Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
5 कारण, जो बताएंगे कि आपका कुत्ता घर के अंदर पेशाब क्यूं करता है
अगर कुत्ता घर में ही पेशाब कर देता है तो कितना गन्दा लगता है। और उसकी बदबू भी नहीं जाती है आसानी से। लेकिन क्या आपने सोचा है कि कुत्ते घर के अंदर पेशाब क्यों कर देते हैं।
कहा जाता है कि कुत्ता पहला ऐसा जानवर है जिसे इंसान ने पालतू बनाया और यह बहुत वफादार भी होता है। ये हमारे आसपास गलियों में रहते है और आजकल तो लोग घरो मे पालने लगे है।
घर में कुत्ता पलना यानि उसकी साफ़ सफाई का भी ध्यान करना पड़ेगा। और ऐसे में अगर कुत्ता घर में ही पेशाब कर देता है तो कितना गन्दा लगता है। और उसकी बदबू भी नहीं जाती है आसानी से। लेकिन क्या आपने सोचा है कि कुत्ते घर के अंदर पेशाब क्यों कर देते हैं।

आपको पता है कुत्ते हमारी तरह ही इशारों को समझते हैं और उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। तो अगर आप अपने कुत्ते को यह सिखाते हैं कि कहाँ पेशाब करना तभी वह उस जगह पर नहीं कर रहा है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आज हम इन्हीं कारणों के बारे में जानने की कोशिश करेंगें।


1. उत्तेजना
कुत्ता एक ऐसा जानवर है जो बहुत ही इक्स्प्रेसिव पशु है। जब वे अपने प्यार करने वाले या अपने मालिक से दूर रहते हैं तो दुखी हो जाते हैं। और जब उनके मालिक पूरा दिन काम करने के बाद घर आते हैं तो वे खुश हो जाते हैं। ऐसे में कई बार ख़ुशी के कारण कुत्ते घर के अंदर ही पेशाब करने लगते हैं। और यह बहुत ही आम बात है।

2. सही से ट्रेनिंग ना देना
कई बार कुत्ते को अगर सिखाया ना जाये तो वे घर के अंदर ही पेशाब कर देते हैं। इसके लिए जरुरी है कि आप उसे बचपन से ही घर से बाहर टहलने की आदत डालें। साथ ही यह भी सिखाएं की वह आपको बता दे कि वह बाहर जाना चाहता है। इससे आपका कुत्ता घर से बाहर जा कर पेशाब करेगा।

3. अपने क्षेत्र पर निशान छोड़ना
हर जानवर अपने रहने की जगह पर अपने निशान छोड़ता है जिससे किसी अन्य जानवर के उस स्थान पर आने से उसे पता चल जाए कि यह उसका इलाका है। ऐसा ही कुछ कुत्ते भी करते हैं। अब क्योंकि हम कुत्ते घर में पालते हैं तो यह वे घर के अंदर करने लग जाते हैं। इसे ठीक किया जा सकता है। बस थोड़ी सी ट्रेनिंग दे कर।

4. बीमार हो
अगर आपने अपने कुत्ते को अच्छे से ट्रैन किया है लेकिन फिर भी वह घर के अंदर पेशाब कर रहा है तो सावधान हो जाएँ। हो सकता है आपका कुत्ता बीमार हो और उसे सिस्टाइटिस, मूत्र में संक्रमण, मधुमेह, या मूत्राशय की पथरी जैसी बीमारी भी हो सकती है। इसलिए देर बिलकुल ना करें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएँ।

5. डर की वजह से
कभी कभी कुत्ते डर या डाट की वजह से भी पेशाब कर देते हैं। यह ज्यादातर कुत्ते के बच्चों में देखा गया है। लेकिन बड़े कुत्ते भी डर की वजह से पेशाब कर देते हैं। इसलिए उनके ऊपर चिल्लाये नहीं और डेट नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
