Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
गर्मियों में कैसे ध्यान रखें अपने टॉमी का
गर्मियों के दिनों में कुत्तों को काफी गर्मी लगती है और वो परेशान हो जाते हैं। कई बार तो वह हांफते भी हैं और ठंडी जगह पर ही लेटना पसंद करते हैं।
अगर आप एक प्यारे से कुत्ते के मालिक हैं और आपका पप्पी इन दिनों गर्मियों से बेहाल है तो उसका ख़ास ध्यान रखने की आवश्यकता है।
गर्मियों के दिनों में कुत्तों को काफी गर्मी लगती है और वो परेशान हो जाते हैं। कई बार तो वह हांफते भी हैं और ठंडी जगह पर ही लेटना पसंद करते हैं।
ऐसे में अपने डॉग का ख़ास ख्याल रखें। डॉग को हर दिन स्नान कराएं और उसे पानी भी पीने को समय-समय पर देते रहें। अगर कहीं बाहर जाएं तो उसके लिए पानी भी साथ में ले जाएं।

पर्याप्त पानी दें -
अपने डॉग को गर्मियों के दिनों में पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। आप चाहें तो हल्का ठंडा पानी सामान्य ताप पर रखने के बाद उसे दे सकते हैं। इससे उसका शरीर डिहाईड्रेट नहीं होगा।

सनस्क्रीन लगाना -
जितना असर आपके शरीर पर यूवी रे का पड़ता है उतना ही कुत्तों के शरीर पर होता है। ऐसे में आप डॉग को सुरक्षित रखने के लिए सनस्क्रीन अवश्य लगाएं। अगर उनके फर बहुत ज्यादा है तो चिंता की बात नहीं है। लेकिन स्कीनी डॉग होने पर सनस्क्रीन लगाना जरूरी हो जाता है।

वॉक पर जाएं -
गर्मियों के मौसम में अपने डॉग को अपने साथ सुबह या शाम को वॉक पर जरूर ले जाएं। लेकिन धूप निकलने से पहले या धूप जाने के बाद ही ऐसा करें।

उसे ठंडी चीजें दें -
अपने डॉग को आप ठंडी चीजों के सम्पर्क में रखें। उसके शरीर को कपड़े से कवर करें और उस पर चाहें तो आइस वॉटर छिड़क दें। इससे उसे गर्मी से राहत मिलेगी।

ध्यान दें -
गर्मी के दिनों में अपने डॉग का ख़ास ख्याल रखें कि वो क्या़ हरकतें कर रहा है। उसका जोर-जोर से हांफना, लार निकालना और परेशान होना दर्शाता है कि उसके शरीर में पानी की कमी हो गई है।



Click it and Unblock the Notifications