Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
Puppy को Biting से दूर रखने के लिए अपनाएं यह तरीके
आज के समय में अधिकतर घरों में लोग पिल्ले पालना पसंद करते हैं। दरअसल, उनकी चंचल हरकतों से आपके जीवन में खुशी और सकारात्मकता आती है। एक पिल्ला होने पर, जब भी आप घर आते हैं तो दरवाजे पर आपका बेसब्री से इंतजार करते हैं, शायद यह दुनिया का सबसे अच्छा एहसास है। लेकिन एक पिल्ले के साथ खेलने में जितना आनंद आता है, उसे रखना भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी का काम है। आमतौर पर, पिल्ले बहुत काटते हैं। वे स्वभाव से उत्सुक और चंचल होते हैं और काटने के जरिए वह चीजों को एक्सप्लोर करते हैं और एक नई दुनिया को डिस्कवर करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपके हाथों पर सभी खरोंच और काटने के निशान पूरी तरह से सामान्य हैं क्योंकि आपका पिल्ला अभी भी सीख रहा है कि लोगों को काटने के लिए सही नहीं है। ऐसे में अपने पालतू को काटने से रोकने के लिए आप कुछ आसान उपायों को अपना सकते हैं-

उन्हें टॉयज चबाने के लिए दें
शिशुओं की तरह, पिल्लों का भी टीथिंग पीरियड होता है। ऐसे में, वे चीजों को काटने और उन पर चबाना चाहते हैं। इसके अलावा, चूंकि वे चीजों को पिक करने के लिए अपने पंजे का उपयोग नहीं कर सकते हैं, इसलिए वे काटते हैं। तो अपने पिल्ले को खिलौने चबाने में मदद करें ताकि वे अपने काटने की आदतों को अच्छे उपयोग में ला सकें।

उन्हें करें डिस्ट्रैक्ट
जब भी आप अपने पिल्ले के साथ खेलते हैं और वह आपको काटने लगता है, तो उसे विचलित करने के लिए पास में एक खिलौना रखें। यह आपको हार्श बाइट्स से बचाएगा और आपके पिल्ला को प्रभावी रूप से आपको काटने से रोक देगा।

करवाएं व्यायाम
अपने पिल्ला को पर्याप्त व्यायाम करवाने से काटने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी, क्योंकि तब तक आपके पिल्ले का पर्याप्त मानसिक और शारीरिक स्टिम्यलैशन होगा। आप अपने पिल्ला के साथ प्रभावी ढंग से खेलने और अपने पिल्ला को पर्याप्त व्यायाम देने के लिए कई खेल खेल सकते हैं।

जरूर करें ट्रेन
अपने पिल्ला को काटने से रोकने के लिए एक और तरीका उन्हें ट्रेन करना है। यकीन है, एक पिल्ले की ट्रेनिंग कठिन हो सकती है। आप अपने पिल्ले में कुछ आदतों को शामिल करने के लिए सिट या स्टे' जैसी बेसिक कमांड्स से शुरू कर सकते हैं। यह न केवल आपको इसे काटने से रोकने में मदद करेगा बल्कि आपके पिल्ला को अनुशासित बनाने में भी आपकी मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
