Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
जानिए आपकी प्यारी पालतू बिल्ली क्यों सोती है बहुत अधिक
अगर आपके घर में एक बिल्ली है तो यकीनन आपने इस बात को महसूस किया होगा कि आपकी प्यारी पालतू बिल्ली बहुत अधिक सोती है। इतना ही नहीं, आप उसके इस व्यवहार के आदी भी हो गए होंगे। हालांकि, जिन घरों में बिल्ली नहीं है, वहां पर भी लोग बिल्ली के बहुत अधिक सोने की इस आदत से अच्छी तरह वाकिफ हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वास्तव में बिल्ली इतना अधिक क्यों सोती है। आपको जानकर शायद हैरानी हो, लेकिन वे दिन में 16 घंटे तक सो सकते हैं और बड़ी बिल्लियां दिन में 18-20 घंटे से अधिक सो सकती हैं। यकीनन इस बात को जानने के बाद आप भी एक बिल्ली का जीवन जीना चाहेंगे, जहां पर जी भरकर सो सकें। हालांकि, मनुष्यों के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम बिल्लियों के बहुत अधिक सोने की इस आदत के पीछे के कारण के बारे में बता रहे हैं-

हल्की नींद में होती हैं बिल्लियां
जब भी बिल्लियां आंखें बंद किए हुए होती हैं तो हमें यही लगता है कि वह सो रही हैं। दरअसल, उनका सोना, झपकी लेना या उनकी आंखों को आराम देना सभी एक जैसे ही लगते हैं। हालांकि, वास्तव में वह अपनी नींद में करीबन 75 प्रतिशत हल्की नींद में होती है और जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से जगाया जा सकता है।

इसलिए सोती हैं बहुत अधिक
ऐसा माना जाता है कि बहुत अधिक सोने के लिए बिल्लियां जेनेटिकली प्रोग्राम्ड होती है। सोने से बिल्लियों को ऊर्जा बचाने में मदद मिलती है। हालांकि, हर बार वह गहरी नींद में नहीं सोती हैं। बस हल्की नींद में सोकर अपनी एनर्जी को बचाती हैं। इतना ही नहीं, बिल्लियां सोने में इतनी माहिर होती हैं कि वह बैठे-बैठे भी सो सकती हैं।

ऐसे करें हल्की नींद और गहरी नींद में अंतर
बिल्लियों की हल्की नींद और गहरी नींद में अंतर करना काफी आसान होता है। जब उनके कान फड़कने लगते हैं और आंखें बंद होने पर भी वह आवाज का जवाब देती हैं, तो इसका अर्थ होता है कि वे हल्की नींद में होते हैं। वहीं, दूसरी ओर जब बिल्लियां गहरी नींद में होती हैं, तो वह आमतौर पर खर्राटे लेती है। कुछ बिल्लियां अपनी आँखों को ढँक लेती हैं और कुछ ही मिनटों में वे गहरी नींद में खर्राटे लेने लगती हैं। उनके सोने का लगभग 25 प्रतिशत समय बहुत गहरी नींद में व्यतीत होता है। बूढ़ी बिल्लियां 40 प्रतिशत समय तक गहरी नींद में सोती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
