Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Powder Vs Liquid : कपड़ो की धुलाई के लिए कौनसा डिटर्जेंट हैं सही?
Detergent Powder Vs Liquid Detergent : कपड़े धोने के लिए आजकल मार्केट में कई तरह के डिटर्जेंट उबलब्ध हैं। पाउडर से लेकर लिक्विड डिटर्जेंट तक का इस्तेमाल लोग कर रहे हैं। जबकि वॉशिंग मशीन आने से पहले लोग कपड़े धोने के लिए डिटर्जेंट साबुन का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब पाउडर और लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल खूब होने लगा है।
ज्यादातर लोग इन दोनों को एक ही समझते हैं लेकिन इनमें अंतर होता है? भले ही दोनों का काम कपड़ों की सफाई करना होता है लेकिन इनकी साफ करने के तरीको और दाम में अंतर होता है।

दोनों ही तरह के डिटर्जेंट का इस्तेमाल वाशिंग मशीन में होता है। लेकिन यदि इनमें से किसी एक विकल्प को चुनना हो तो?
दाग मिटाने कौन बेस्ट
वैसे तो दाग मिटाने के लिए पाउडर और लिक्विड डिटर्जेंट दोनों ही काम आते हैं लेकिन वे कितने पावरफुल हैं, ये दाग पर निर्भर करता है। मतलब डिटर्जेंट पाउडर लिक्विड की अपेक्षा ज्यादा पावरफुल होता है। यह घास या मिट्टी के दाग को भी हटा देता है। जबकि लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल हर दिन के दाग-धब्बे, जैसे तेल, ग्रीस के हटाने में किया जाता है।
दाम भी कम, दमदार भी ज्यादा
लिक्विड डिटर्जेंट और डिटर्जेंट पाउडर के कीमत की बात करें तो काफी अंतर देखने को मिलता है। बजट कॉन्शियस लोगों के लिए डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल ज्यादा अच्छा माना जाता है, जबकि लिक्विड डिटर्जेंट थोड़े महंगे होते हैं।
वॉशिंग मशीन के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
अब चूंकि आजकल वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल भी बढ़ गया है. ऐसे में वॉशिंग मशीन में भी डिटर्जेंट पाउडर और लिक्विड डिटर्जेंट दोनों का यूज किया जा रहा है। लेकिन वॉशिंग मशीन के लिए ज्यादा बेहतर लिक्विड डिटर्जेंट माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पानी में आसानी से घुल जाता है और पानी ठंडा हो या गर्म दोनों में अच्छी तरह काम करता है। जबकि डिटर्जेंट पाउडर ठंडे पानी मे अच्छी तरह डिसॉल्व नहीं हो पाता है और कपड़ों पर ही लगा रह जाता है।
हार्ड वॉटर में कौन सा डिटर्जेंट अच्छा?
ज्यादातर लोग कपड़ों को धोने के लिए नल के पानी का इस्तेमाल करते हैं, जो हार्ड वाटर होता है। इस पानी में कपड़े धोने के लिए लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें इस्तेमाल सामग्री हार्ड वॉटर में मौजूद मिनरल्स के साथ रिएक्शन नहीं करता, इसलिए यह बेस्ट माना जाता है। हालांकि, आप चाहें तो हार्ड वाटर में कपड़े धोते समय डिटर्जेंट पाउडर का भी यूज कर करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
