Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सिर्फ नमक ही नहीं ये चीजें भी बना सकती है खाने को जाय़केदार
हम खाने में नमक क्यूं ड़ालते है, अगर ये सवाल अगर सब से पूछा जाए तो शायद सबका जवाब यही होगा, स्वाद बढ़ाने के लिए। लेकिन इसका काम सिर्फ स्वाद बढ़ाने तक ही सीमित नहीं होता।
हमारे शरीर के लिए भी नमक का सही मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी है। क्यूंकि ये दिल की हिफाजत के साथ्, इलेक्ट्रोलाइटस को बैलेंस करने, हाइड्रेट रखने और नर्व्स सिस्टम को बेहतर ढंग से कार्य करने में भी मदद करता है। लेकिन एक एडल्ट को हर रोज 6 ग्राम यानि एक चम्मच से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए।

दरअसल, बहुत ज्यादा नमक खाने से हमारे शरीर पर कई दुष्प्रभाव नजर आ सकते है। नमक में मौजूद सोडियम की मात्रा किडनी के फंक्शन को प्रभावित कर सकती है। जिसकी वजह से बीपी, हार्ट डिज़ीज और स्ट्रोक का खतरा रह सकता है। बल्कि नमक का अधिक मात्रा में सेवन हमारी बोन्स के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है।
एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जो लोग हाई सोडियम वाला खाना खाते है, उन्हें हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि नमक का सेवन कम किया जाए। यहां हम आपको नमक के वो हेल्दी ऑप्शन बताने वाले है, जिन्हें अपने खाने में शामिल करने से नमक की कमी को पूरा किया जा सकता है।
अमचूर
एंटीऑक्सीडेट से भरपूर अमचूर नमक के बेहतरीन ऑप्शनस में से एक है। ये किसी भी चीज को खटटा बनाने का काम करता है। इसे सूखी सब्जियों, दाल, करी, सूप जैसी चीजों में मिलाकर नमक की कमी को पूरा किया जा सकता है।
नींबू का रस
नमक के ऑप्शन के रूप में नींबू के रस का भी उपयोग किया जा सकता है। ये खाने के स्वाद को दोगुना कर सकता है। चूंकि नींबू में विटामिन सी होता है, ऐसे में खाने के साथ उसे मिलाने से वो पौष्टिक बन जाता है। नींबू के रस के साथ लेमन जेस्ट का इस्तेमाल खाने को और टेस्टी बनाता है।
लहसुन
लहसुन एक ऐसा इंग्रीडिएंट्स है, जो आपके खाने में नमक की कमी को पूरा कर सकता है। लहसुन के पाउडर में सोडियम नहीं होता, लेकिन लहसुन में नमक जैसा स्वाद होता है।कच्चे लहसुन का उपयोग करने से जहां खाने का तीखापन बढ़ जाता है, वहीं इसे भूनने पर यह मीठा और पौष्टिक बन जाता है। अगर आपके पास इतना समय नहीं कि हर रोज लहसुन काटकर उसे भुने तो आप इसकी जगह लहसुन का पाउडर खाने में मिला सकते है।
बारीक पीसी हुई काली मिर्च
खाने को जायकेदार और तीखा बनाने के लिए आमतौर पर कालीमिर्च का इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते है, इसे खाने में ड़ालने से नमक की कमी महसूस नहीं होती। इसे जिस भी डिश में ड़ालते है, तो उसका टेस्ट बढ़ जाता है।
जीरा
जीरा एक ऐसा सूखा बीज है, जिसे साबुत या पाउडर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। ये किसी भी व्यंजन के स्वाद को बढ़ाने का तो काम करता ही है, बल्कि ये नमक का ऑप्शन भी कहा जाता है। कुछ ऐसी चीजें जिनमें नमक का टेस्ट बहुत जरूरी होता है जैसे, मिर्च, करी, फलाफेल, आलू, सूप। इनमें जीरा मिक्स करने से फूड प्रोडक्ट और मसाले का स्वाद बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
