Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घर में एसी नहीं है, इन मामूली टिप्स से रात में सोएं चैन की नींद
गर्मियों में रात में गर्म हवा और गर्मी से पूरी रात नींद नहीं आती है। गर्मी की वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती है, जिस वजह से अगला दिन थकावट में गुजरता है। रात में सुकून की नींद के लिए वैसे तो AC से बेहतर कोई विकल्प नहीं हैं, फिर भी अगर आप कुछ कारणों की वजह से AC नहीं लगा पाते हैं, तो चिंता न करें।
आज हम आपको बिना AC के गर्मियों की रातों के दौरान आसानी से कैसे सोया जाए, इसके लिए कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं।

फ़्रीजर ट्रिक
गर्मियों की रातों में कुछ समय के आराम के लिए एक आसान उपाय यह भी है कि आप अपनी चादरों और तकिए के कवर को प्लास्टिक बैग में रखकर उन्हें इस्तेमाल करने से कुछ समय पहले थोड़ी देर के लिए फ़्रीजर में रख दें, ये ठंडे हो जाएंगे और आपको सोते समय कूलिंग का अहसास होगा।
मोजों को फ्रीजर में रखें
गर्मी में राहत पाने के लिए अपने मोज़ों को भी फ्रीज़ में रख सकते
हैं। आपकी उंगलियों की तरह, पैर और पैर की उंगलियां तापमान परिवर्तन के प्रति संवेदनशील होती हैं और तापमान को नियंत्रित करने में भूमिका निभाती हैं। अपने पैरों को ठंडा रखकर आप अपने शरीर के बाकी हिस्सों को ठंडा करने में मदद करते हैं।
न्यूड होकर न सोएं
कई लोग इंटरनेट की मानकर न्यूड होकर सोते हैं। अगर आपको पसीना आता है, तो न्यूड होकर सोने से आपको पसीने और चिपचिपाहट के वजह से नींद नहीं आएगी। हल्के कॉटन के पजामा पहनकर सोना फायदेमंद होता है, जो नमी को दूर कर सकता है।
निचली मंजिल में सोएं
अगर आपका घर दो मंजिला है, तो आपके घर की ऊपरी मंजिल निचली मंजिल से ज्यादा गर्म होगी। इसलिए जब आपको गर्मी से राहत चाहिए, तो अपने घर की निचली मंजिल पर सोएं और गर्मी से राहत पाएं।

सोने से पहले बर्फ का पानी पीएं
रात को पसीने से बचने के लिए सोने से पहले पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पिएं और सोने से पहले शराब पीने से बचें। इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे शरीर के लिए तापमान को नियंत्रित करना और ठंडा रखना मुश्किल हो जाता है।
ठंडा शॉवर लें
गर्मियों की रातों में नींद अच्छी आए, इसलिए सोने से कुछ देर पहले ठंडा शॉवर लेना अच्छा उपाय है, इससे शरीर हल्का हो जाता है और आप आराम की नींद सो सकते हैं।
कमरे में लाइट्स ऑफ करें
यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि रोशनी गर्मी पैदा करती है। इसलिए शाम होते ही अपने बेडरुम की लाइट्स ऑफ कर दें।
गीले तौलियों की लेयर बनाएं
ठंडे पानी में एक चादर या तौलिया भिगोकर सोते समय उसका उपयोग कंबल के रूप में किया जाता था, जिससे शरीर ठंडा रहता था।



Click it and Unblock the Notifications
