Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Tomato Price: आसमान छू रहे हैं टमाटर के भाव, स्वाद बढ़ाने के लिए इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल
Tomato Price : टमाटर के भाव इन दिनों आसमान छू रहे हैं। अलग-अलग शहरों में टमाटर के भाव 100 रुपए किलो पहुंच गए हैं। मध्यम वर्गीय परिवारों के रसोई में टमाटर की महंगाई का असर जरुर पड़ेगा। जिसके चलते आम आदमी की थाली से यह गायब होता जा रहा है और बिना टमाटर के सब्जियों का स्वाद भी कम हो रहा है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी सब्जी में टमाटर की खट्टास बनी रहे और उसके लिए आपको टमाटर डालने की जरूरत भी ना पड़े।
यहां हम आपको कुछ विकल्प (Substitutes) लाए हैं जो खाने का रंगत और स्वाद दोनों को बनाए रखेगा। तो आइए जानते हैं टमाटर के 5 बेस्ट विकल्प क्या हो सकते हैं-

टोमेटो सॉस या प्यूरी
टमाटर की तरह तीखापन और खट्टास के लिए आप सब्जियों में बाजार में उपलब्ध रेडीमेड टोमेटो सॉस या टोमैटो प्यूरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप बेहतरीन करी, सब्जियां आदि बना सकते हैं। घर के बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक टमाटर की कमी नहीं महसूस करेंगे.
इमली
खाने में खट्टापन लाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल प्राचीनकाल से किया जा रहा है। आप चटनी और सब्जी में इमली को टमाटर की जगह डाल सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और कुछ देर के लिए इमली को भिगो दें। कुछ देर बाद इसे हाथ से मैश करके बीज को निकाल लें और खाने में इसकी प्यूरी का इस्तेमाल करें।
दही
सब्जी में खट्टापन और गाढ़ापन बढ़ाने के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। याद रहे कि, दही का उपयोग करने से पहले आप इसे अच्छी तरह फेंट लें। नहीं, तो ये सब्जी में डालते ही फट सकता है। राजमा, छोले या मछली जैसी डिशेज में दही का इस्तेमाल किया जा सकता है।
लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च को पीस कर और इसमें हल्का सा सिरका मिलाकर इस पेस्ट को टमाटर की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा स्वाद बढाने के लिए आप लाल शिमला मिर्च को बर्नर में हल्का बर्न कर लें और इसके बाद इसका पेस्ट बनाकर सब्जियों में इस्तेमाल करें।
कद्दू
कद्दू की सब्जी के अलावा आप इसे प्यूरी बनाकर भी टमाटर की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कद्दू की प्यूरी बनाकर खाने में टमाटर पेस्ट की तरह इस्तेमाल करना है। आप इसके साथ देगी मिर्च का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से इसका रंग भी लाल हो जाएगा। यकीन मानिए, किसी को पता नहीं चलेगा कि ये टमाटर है या कद्दू।



Click it and Unblock the Notifications
