Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
आरओ के वेस्ट वॉटर को ना समझें बेकार, रोजर्मरा के इन कामों में करें इस्तेमाल
दूषित पानी की समस्या से बचने के लिए आजकल लोग अपने घरों में आरओ का इस्तेमाल करते है। ताकि गंदा पानी पीने से होने वाले साइडइफेक्ट से बचा जा सकें। देखा जाए तो आरओ का प्रमुख काम खारे और भारी पानी को पीने लायक बनाना है। आरओ एक तरफ साफ पानी को रखता है और दूसरी तरफ गंदे पानी को। प्यूरिफाइड वॉटर को तो पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन वेस्ट वॉटर को बेकार समझकर नाली में गिरा दिया जाता है। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि जिसे आप गंदा पानी या वेस्ट पानी समझ रहे है वो बढ़े काम का है। आइए जानते है कैसे।
जल ही जीवन है। ये बात हमें बचपन से सीखाई जा रही है। लेकिन इस बात का महत्व समझते हुए भी हम आरओ से निकलने वाले वेस्ट वॉटर को व्यर्थ ही गिरा देते है। जबकि इस पानी का इस्तेमाल बहुत सी जगहों में किया जा सकता है। जैसे कि :

पेड़-पौधों में करें इस्तेमाल
आरओ से निकले वेस्ट वॉटर का इस्तेमाल घर में कई जगहों पर किया जा सकता है। जी हां, आरओ से निकले वेस्ट वाटर को पेड़-पौधों में डाला जा सकता है। इससे पौधों की ग्रोथ अच्छी रहती है और वे लंबे समय तक आपके गार्डन में खिलखिलाते रहेंगे। आप चाहें तो कुछ पौधों पर पानी को डालकर टेस्ट कर सकते हैं। दरअसल, जब आरओ पानी को प्युरिफाइ करता है, तो बहुत सारे न्यूट्रीशंस भी पानी से बाहर कर देता है। आरओ के वेस्ट वॉटर में कई मिनरल्स, पोटेशियम,फास्फोरस,नाइट्रोजन,मैग्निशियम और कैल्शियम मौजूद होते हैं, जिन्हें पेड़ों में डालना फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें कि इस पानी के साथ थोड़ा नॉर्मल पानी भी मिला दें। क्यूंकि आरओ से निकले पानी में हाई टीडीएस होता है, जो पेड़ों की मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में ये जरूरी है कि जब भी वेस्ट वाटर का इस्तेमाल करें, उसमें पहले थोड़ा नार्मल पानी जरूर मिला लें।
घर की साफ-सफाई में करें इस्तेमाल
आरओ का वेस्ट पानी भले ही पीने के काम का ना हो। लेकिन इसे आप पोछा लगाने और घर की अन्य साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकते है। चूंकि, घर की सफाई में काफी पानी बर्बाद होता है। ऐसे में आरओ से वेस्ट के तौर पर निकले पानी को इनमें इस्तेमाल कर इनका सही उपयोग किया जा सकता है। ऐसा करके आप पानी की अच्छी बचत कर सकते है।
बर्तन धोने में आएगा काम
आरओ के रिजेक्टेड वाटर का यूज़ बर्तनों को धोने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए पानी को पहले एक टैंक में स्टोर कर लें और फिर वाटर वेस्टेज को कम करने के लिए बर्तनों को रगड़ने से पहले उन्हें धो लें। ताकि उस पर जो गंदगी और ऑइल है वो साफ हो जाए।
वॉशरूम की क्लीनिंग में आएगा काम
आरओ के वेस्ट पानी का इस्तेमाल टॉयलेट या वॉशरूम की सफाई में किया जा सकता है। बस, जो पानी बच जाए उसे स्टोर करके बाथरूम में एक बाल्टी में भरकर रख दें, ताकि जब बाथरूम साफ करना हो तो इस पानी का इस्तेमाल किया जा सकें। इसे वाटर वेस्टेज कम होगा।
कूलर भरने के लिए करें इस्तेमाल
गर्मी के दिनों में अधिकांश घरों में कूलर पूरे दिन चलता है। जहां पानी की दिक्कत होती है वहां हर रोज़ के लिए दो-दो बार कूलर भरने के लिए 8-10 बाल्टी का जुगाड़ करना किसी टास्क से कम नहीं। ऐसे में अगर आप गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से बचना चाहते है तो आरओ के वेस्ट वाटर का सही जगह इस्तेमाल कर सकते है। यानि आप चाहें तो नल के पानी के साथ मिलाकर RO के वेस्ट वाटर को कूलर में डालने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
