Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
Akshay Tritiya: खरीदारी से पहले जानें घर पर कितना सोना रख सकते हैं आप
अक्षय तृतीय का पर्व हिन्दू धर्म में बेहद शुभ दिनों में से एक होता है। इस पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहता है जिससे सभी मांगलिक कार्य संपन्न किये जाते हैं। इस वर्ष 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जाएगा। यह वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को पड़ती है।
अक्षय तृतीया के दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है और इससे घर में सुख समृद्धि एवं बरकत आती है। इस दिन सोना चांदी घर लाने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि भारत सरकार ने घर पर सोना रखने संबंधी क्या नियम लगाए हैं।

कोई भी व्यक्ति बेहिसाब सोना या पैसा घर में नहीं रख सकता है। काले धन के निपटारे के लिए आयकर विभाग और भारत सरकार ने घर पर रखे जा सकने वाले सोने के संबंध में कुछ नियम बताये हैं। जानते हैं कितना सोना रख सकते हैं घर में -
घर में सोना रखने के नियम
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के नियमों अनुसार एक विवाहित महिला घर में 500 ग्राम तक सोना रख सकती है। वहीं अविवाहित महिला के लिए यह सीमा 250 ग्राम की है। पुरुष भी अपने साथ घर में 100 ग्राम सोना रख सकते हैं। CBDT की ये सीमाएं उन परिस्थितियों के लिए हैं जब घर में आयकर विभाग की रेड पड़ती है, तब इन सीमाओं में से अधिक सोना ही ज़ब्त होगा, अन्यथा नहीं। अक्षय तृतीया पर इन सीमाओं को ध्यान में रखकर ही सोना खरीदें।
सोना बेचने पर लगता है टैक्स
जब तक सोना आप अपने घर में संभाल कर रखते हैं तब तक यह टैक्स के अधीन नहीं आता है। परन्तु जब आप इसे बेचते हैं तो यह टैक्स नियमों के अंतर्गत आ जाता है। तीन साल या उससे अधिक समय बाद सोना बेचने पर बिक्री से हुई आय में मुनाफे पर इनकम लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (LTCG) लगता है, जिसकी दर 20 प्रतिशत है।
इस सोने पर नहीं लगता टैक्स
बता दें कि CBDT के नियमों के हिसाब से उपहार या विरासत में मिले सोने पर टैक्स नहीं लगता है। किसी को उपहार के तौर पर 50 हजार तक का सोना मिला है या विरासत में सोने के आभूषण प्राप्त हुए हैं तो यह कर के दायरे में नहीं आएगा। हालांकि व्यक्ति को उपहार या विरासत के कुछ सबूत दिखाने पड़ेंगे। उपहार देने वाले के नाम की रसीद इसका सबूत होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
