Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी जिसका हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व होता है। इसे अबूझ मुहुर्त भी कहा जाता है। इस दिन दान, स्नान और खरीदारी का जितना महत्व है, उतना ही महत्व है अपनों को मंगलकामनाएं भेजने का है। जब बात शुभकामनाओं की हो, तो हमारी देवभाषा संस्कृत से सुंदर और प्रभावशाली कुछ भी नहीं। संस्कृत के श्लोक न केवल सुनने में कर्णप्रिय लगते हैं, बल्कि वे सकारात्मक ऊर्जा और दिव्य आशीर्वाद से भरे होते हैं। यदि आप भी इस अक्षय तृतीया पर अपने मित्रों, परिवार और शुभचिंतकों को कुछ खास अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं चुनिंदा संस्कृत श्लोक, कोट्स और संदेश उनके हिंदी अर्थ के साथ। इन्हें आप अपने व्हाट्सएप स्टेटस, फेसबुक पोस्ट या मैसेज के जरिए साझा कर सकते हैं।

अक्षय तृतीया पर भेजें ये संस्कृत श्लोक
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनु रूपेण संस्थिता॥
अर्थ: उस देवी को नमस्कार, बार-बार नमस्कार।
जो माता लक्ष्मी समस्त लोकपालों में धेनु (कामधेनु) के रूप में स्थित हैं,
वे हमारे दुखों का नाश करें। अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!
अक्षय्यं लभते पुण्यं यत्किञ्चिद् दीयतेऽद्य वै।
तस्मादिदं दिने प्राप्ते दानं कुर्याद् यथाविधि॥
अर्थ: आज के दिन जो कुछ भी दान किया जाता है
उसका फल 'अक्षय' (कभी न समाप्त होने वाला) होता है।
अतः इस दिन विधि-विधान से दान अवश्य करें।
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्॥
अर्थ: सभी सुखी हों, सभी रोगमुक्त रहें
सभी का कल्याण हो और किसी को भी दुख न मिले।
अक्षय तृतीया मंगलमय हो!
अक्षय तृतीया पर संस्कृत में छोटे संदेश
अक्षय्यं लभते पुण्यं यत्किञ्चिद् दीयतेऽद्य वै।
अर्थ: आज के दिन जो कुछ भी दान किया जाता है,
उसका फल अक्षय (कभी न खत्म होने वाला) होता है।
अक्षयतृतीयायाः पावनपर्वणः हार्दिक्यः शुभकामनाः।
अर्थ: अक्षय तृतीया के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
महालक्ष्मीः च गृहे नित्यं वसतु।
अर्थ: महालक्ष्मी आपके घर में नित्य निवास करें।
धन-धान्य-समृद्धिः अक्षय्यमस्तु।
अर्थ: आपके धन, धान्य और समृद्धि का कभी क्षय न हो।
सर्वस्तरतु दुर्गाणि सर्वो भद्राणि पश्यतु।
अर्थ: सभी कठिनाइयों को पार करें और सभी का कल्याण हो।
लक्ष्मीः प्रसीदतु सर्वदा।
अर्थ: माँ लक्ष्मी सदैव आप पर प्रसन्न रहें।
स्वर्णतुल्यं जीवनं भवतु।
अर्थ: आपका जीवन सोने के समान मूल्यवान और चमकता हुआ हो।
अक्षयपुण्यफलप्राप्तिरस्तु।
अर्थ: आपको अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति हो।
गृहे तव लक्ष्मीः वसतु सर्वदा।
अर्थ: तुम्हारे घर में लक्ष्मी सदा वास करे।
शुभमस्तु, कल्याणमस्तु!
अर्थ: आपका शुभ हो और कल्याण हो।
सुख, शांति और आरोग्यता हेतु संदेश
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।
अर्थ: सभी सुखी हों, सभी निरोग रहें।
शान्तिः पुष्टिस्तुष्टिश्चास्तु।
अर्थ: जीवन में शांति, पुष्टि और संतुष्टि बनी रहे।
जीवेत् शरदः शतम्।
अर्थ: आप सौ वर्षों तक (लंबा और स्वस्थ) जिएं।
आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्।
अर्थ: स्वास्थ्य सबसे बड़ा भाग्य है और स्वास्थ्य से ही सब काम सिद्ध होते हैं।
मनः शान्तिः सदा भवतु।
अर्थ: मन की शांति सदैव बनी रहे।
निरोगं गात्रं सदा अस्तु।
अर्थ: आपका शरीर सदा रोगों से मुक्त रहे।
स्वस्ति अस्तु ते।
अर्थ: तुम्हारा कल्याण हो।
आनन्दमयः भव।
अर्थ: सदैव आनंद में रहो।
मंगलं भवतु सर्वदा।
अर्थ: हमेशा मंगल ही मंगल हो।
सन्तुष्टो भव।
अर्थ: सदा संतुष्ट रहो।
अक्षय तृतीया पर सफलता और करियर हेतु प्रेरणादायक संदेश
सफलता तव चरणान् स्पृशतु।
अर्थ: सफलता आपके चरण चूमे।
सिद्धिर्भवतु ते सदा।
अर्थ: आपको सदा सिद्धि (सफलता) प्राप्त हो।
उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः।
अर्थ: कार्य मेहनत से सिद्ध होते हैं, केवल इच्छा करने से नहीं।
ज्ञानं परमं बलम्।
अर्थ: ज्ञान ही सबसे बड़ी शक्ति है।
साहसे श्रीः प्रतिवसति।
अर्थ: साहस में ही लक्ष्मी का वास होता है।
विजयी भव।
अर्थ: आपकी विजय हो।
निरन्तरं प्रगतिः भवतु।
अर्थ: निरंतर आपकी प्रगति होती रहे।
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
अर्थ: कर्म पर ही तुम्हारा अधिकार है, फल पर नहीं।
लक्ष्यं प्राप्नुहि।
अर्थ: अपना लक्ष्य प्राप्त करो।
बुद्धिः यस्य बलम् तस्य।
अर्थ: जिसकी बुद्धि है, उसी के पास बल है।
अक्षय तृतीया पर संस्कृत में व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम कोट्स
नित्यं मङ्गलं भवतु। (नित्य मंगल हो।)
सदा प्रफुल्लितो भव। (सदा मुस्कुराते रहो।)
ईश्वरः त्वां रक्षतु। (ईश्वर तुम्हारी रक्षा करे।)
सर्वं कुशलमस्तु। (सब कुछ कुशल हो।)
परमं सुखं अस्तु। (परम सुख प्राप्त हो।)
हृदये सदा प्रेम अस्तु। (हृदय में सदा प्रेम बना रहे।)
नूतन उत्साहः अस्तु। (नया उत्साह बना रहे।)
समृद्धिः अक्षय्यमस्तु। (समृद्धि कभी समाप्त न हो।)
सत्यं वद, धर्मं चर। (सत्य बोलो, धर्म का पालन करो।)
शुभं करोति कल्याणम्। (शुभ कार्य कल्याण करते हैं।)
अक्षय तृतीया पर संस्कृत में मंगलकामनाएं
त्वं जीव शतं वर्षम्। (तुम सौ साल जियो।)
भाग्यं तव सदा जागृतं भवतु। (तुम्हारा भाग्य सदा जागता रहे।)
परिवारस्य सुखं वर्धताम्। (परिवार का सुख बढ़ता रहे।)
कीर्तिः अक्षय्या अस्तु। (तुम्हारी कीर्ति हमेशा बनी रहे।)
विद्वान् भव, गुणवान् भव। (विद्वान और गुणवान बनो।)
सत्यमेव जयते। (सत्य की ही जीत होती है।)
वसुधैव कुटुम्बकम्। (पूरी पृथ्वी एक परिवार है।)
तवेच्छा पूर्णा भवतु। (तुम्हारी इच्छा पूरी हो।)
नमो नमः महालक्ष्म्यै। (महालक्ष्मी को बार-बार नमस्कार।)
अक्षय सुखमय जीवनम् अस्तु। (आपका जीवन अक्षय सुख से भर जाए।)
शुभः ते पन्थानः। (तुम्हारी यात्रा/रास्ता शुभ हो।)



Click it and Unblock the Notifications
