Latest Updates
-
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं
Buri Nazar Kaise Utare: बच्चे को बुरी नजर लगने पर दिखते हैं ये लक्षण, इन आसान उपायों से करें निवारण
बच्चे बेहद नाज़ुक मगर प्यारे होते हैं। उनमें सभी घरवालों की जान बसी होती है। ऐसे में उन्हें कुछ हो जाता है तो सभी घर वालों का दिल बैचैन हो जाता है।
हिन्दू धर्म में बच्चों को नज़र लगना बेहद सीरियस माना जाता है। यह कोई रोग नहीं परंतु किसी की बुरी नज़र लगने से बच्चा बीमार, अधिक रोने या खाना छोड़ देता है।

ऐसे में हर माता अपने बच्चों को बुरी नज़र से बचाकर रखना चाहती हैं। आप भी अपने बच्चों की रक्षा किसी की बुरी नज़र से कर सकते हैं। जानते हैं बच्चों पर लगी बुरी नज़र के क्या लक्षण होते हैं और इन्हें कैसे उतारा जा सकता है विस्तार से -
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नज़र लगना
सामुद्रिक शास्त्र ने भी नज़र लगने के बारे में बात की है। नज़र दोष के बारे में बताते हुए सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि बुरी नज़र के प्रभाव से शरीर के रोम कूप बंद हो जाते हैं, जिससे शरीर का भीतरी तापमान बढ़ जाता है। शरीर में विटामिन और आयरन कम होने लगता है और तबियत खराब हो जाती है।
बच्चों में बुरी नज़र के लक्षण
बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है। उसका व्यवहार चिढ़चिढ़ा हो जाता है।
बच्चे को अचानक बुखार, उल्टी व दस्त की शिकायत होना।
बच्चा बेवजह रोता रहता है। साथ ही आँखों का रंग हल्का बदलने लगता है।
घर में आर्थिक नुकसान हो जाता है।
बच्चों पर लगी बुरी नजर कैसे उतारें?
1. एक ताम्बे में ताज़ा जल और कुछ फूल लें। उसे फिर बच्चे के सिर से पैर तक 11 बार उतारें। इसके बाद उस जल और फूलों को किसी गमलें में डाल दें। यह गमला तुलसी के पौधे का नहीं होना चाहिए। इस उपाय से बच्चे पर लगी नज़र उतर जाती है।
2. कई बार बच्चों को मीठी नज़र भी लग जाती है। अपनों की ही तारीफ से यह नज़र लगती है। इस नज़र को उतारने के लिए दोनों मुट्ठी में चीनी लेकर बच्चे के सिर से पैर तक 7 या 9 बार घुमाएं। फिर इस चीनी को पानी में घोलकर बाथरूम या बेसिन में बहा दें।
3. दूध में मिश्री घोलें और बच्चे की नज़र उतारें। इसके बाद इस मिश्री वाले पानी को शिव मंदिर या किसी पीपल के वृक्ष में जाकर अर्पित कर दें।
4. इस उपाय के अनुसार नमक, लहसुन, राय, प्याज के सूखे छिलके, और सुखी लाल मिर्च को बच्चे पर से 7 या 21 बार उतार लें। फिर चूल्हे, गैस या किसी आग में झोंक दें। इससे नज़र दोष जल जाता है।
5. शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं और हनुमान जी के कंधे पर से थोडा सिन्दूर लेकर बच्चे के माथे पर लगा दें। इससे बच्चे पर से नज़र का साया हट जाता है।
6. कई बार स्तनपान कराते वक्त स्वयं मां की ही नज़र बच्चे को लग जाती है। इसके लिए इमली के पेड़ की तीन छोटी डालियाँ लें। उनके एक सिरे पर आग लगाकर आराम से बच्चे के सिर से 7 बार घुमाएं और पानी में बुझा दें।
7. कई बार बच्चे की खाना खाते समय नज़र लग जाती है। जिसके प्रभाव के कारण बच्चा उस खाद्य सामग्री को खाना बंद कर देता है। ऐसे में उस विशेष खाने को बनाकर थोड़ा पत्तियों में रखें और उसपर गुलाबजल छिड़कर किसी पेड़ के नीचे या रास्ते के किनारे पर रख आएं। उसके बाद बच्चे को वह खाना खिलाएं।
8. लाल मिर्च, अजवाइन और पीली सरसों को एक बर्तन में जलाएं। इसके धुनी या धुएं से बच्चे की नज़र उतारें।
9. बच्चा बुरी नज़र के कारण दूध पीने में आनाकानी करे तो शनिवार के दिन कच्चे दूध को सात बार घुमा दें। फिर इस दूध को किसी कुत्ते को पिलायें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
